फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप केस ही नहीं बच्चों की मौत से लेकर फ्लाइट में ड्रामा जैसे विवादों से रहा है आसाराम का नाता

Wed, 25 Apr 2018 02:55 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
asaram bapu
एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के दोषी करार दिए जा चुके आशाराम का विवादों से चोली-दामन का साथ रहा है। यह कोई इकलौता मामला नहीं है जिसकी वजह से आसाराम की यह दुर्गति हुई हो। आसाराम के स्कूलों में सैकड़ों बच्चों की जान तक जा चुकी है जिसकी वजह से आसाराम को काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी। एक रिपोर्ट में यहां तक दावा किया गया था कि करीब 18 साल में उसके स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की रहस्यमयी तरीके से मौत हुई, जिसकी वजह काला जादू मानी गई।
विज्ञापन

2 of 6
आसाराम
सैकड़ों बच्चों की रहस्यमयी मौत
गौरतलब है कि साल 2001 के बाद अचानक आसाराम के स्कूलों में बच्चों की संदिग्ध मौतें होने लगीं। केवल महाराष्ट्र में ही आसाराम के गुरुकुल के 700 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई थी। इनमें से अधिकतर सांप या बिच्छू के काटने से मौते हुईं। इसके अलावा छोटी-मोटी बीमारियों से भी मौते हुईं।
विज्ञापन

3 of 6
asaram and modi
जब मामला ज्यादा गरमा गया तो सरकारों की नींद जागी। उस वक्त की सरकार ने सामाजिक एवं अधिकारिता मामलों की संसदीय स्थायी समिति बनाई जिसने एक विस्तृत रिपोर्ट पेश की। समिति ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए। इसके अनुसार आशाराम के गुरुकुल में 2001-2002 और 2011-12 के समय में कुल 793 बच्चों ने अपनी जान गंवाई। मरने वालों में सबसे ज्यादा बच्चे आदिवासी थे। समिति की रिपोर्ट के बाद आसाराम के अलग-अलग गुरुकुलों से 75 कर्मचारियों को निकाला गया।

4 of 6
asaram bapu
दिल्ली आते हुए प्लेन में की नौटंकी
कुछ समय पहले जब आसाराम को जोधपुर से विमान में बैठाकर दिल्ली लाया जा रहा था तो उसने भयंकर ड्रामा किया था। जहाज में कुल 70 सीटें थीं जिसमें से 35 पर आसाराम के समर्थक बैठे थे। जैसे ही विमान उड़ा आसाराम के भक्त उसका पैर छूने के लिए भगदड़ मचाने लगे और भजन भी गाने लगे।
विज्ञापन

5 of 6
asaram bapu
आसाराम के समर्थकों के हुड़दंग से प्लेन का संतुलन बिगड़ने लगा तो पायलट ने सबको सीट बेल्ट बांधकर अपनी सीट पर बैठने को कहा। उस वक्त प्लेन में जो पुलिसकर्मी थे उन्होंने बताया कि जब समर्थक शांत हो जा रहे थे तो पुलिस को परेशान करने के लिए आसाराम उन्हें इशारे करता और फिर हंगामा बढ़ जाता। फिर वह खुद हंगामा शांत कराने लगता। पूरी यात्रा में पुलिसवालों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
asaram
एम्स में नर्स पर भद्दा कमेंट किया
बीमारी के इलाज के लिए जब आसाराम एम्स आए थे तब उसे चेकअप से पहले नाश्ता करना था। नर्स आसाराम के लिए ब्रेड बटर लेकर आई। तो आसाराम बोले, 'तुम को एकदम मक्खन जैसी हो। ब्रेड के साथ मक्खन लाने की जरूरत ही क्या है। तुम जरूर कश्मीरी होगी। तुम्हारे गाल सेब जैसे हैं।' यह बातें सुनकर नर्स झेंप गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें