फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस घर तक पहुंचने में केजरीवाल को लग गए 26 साल

विज्ञापन
1 of 10
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2017 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पूरी ताकत झोंकने में लग गए हैं। इसी सिलसिले में वो पांच दिन की यात्रा पर पंजाब में हैं।
विज्ञापन

इस घर तक पहुंचने में केजरीवाल को लग गए 26 साल

2 of 10
इस दौरे के दौरान वो अचानक अबोहर के सकुर्लर रोड स्थित एक घर में जाने के लिए तैयार हुए और जब उस गली नंबर 1ए में उन्होंने प्रवेश किया तो पता चला कि असल में वो यहां अपने उस रिश्तेदार से मिलने आए हैं जिससे उनकी आखिरी मुलाकात 26 साल पहले हुई थी।
विज्ञापन

इस घर तक पहुंचने में केजरीवाल को लग गए 26 साल

3 of 10
पंजाब इलेक्‍शन की तैयारी में लगे अरविंद केजरीवाल असल में यहां इसलिए आए क्योंकि रिश्ते में उनके फूफा इसी गली नंबर 1ए में रहते हैं।

इस घर तक पहुंचने में केजरीवाल को लग गए 26 साल

4 of 10
सकुर्लर रोड के लोगों को भी ये बात तब पता चली जब खुद केजरीवाल अपने फूफा के घर पहुंचे। असल में आखिरी बार केजरीवाल अपने फूफा के यहां 1989 में आए थे।
विज्ञापन

इस घर तक पहुंचने में केजरीवाल को लग गए 26 साल

5 of 10
बता दें कि केजरीवाल अपने परिवार को अपने राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से दूर ही रखते हैं। दिल्ली विधानसभा में ऐतिहासिक जीत के बाद पहली बार वो फरवरी 2015 में किसी सार्वजनिक मंच अपनी पत्नी सुनीता के साथ दिखे थे। इस मंच पर उनके पिता भी मौजूद थे।
विज्ञापन

इस घर तक पहुंचने में केजरीवाल को लग गए 26 साल

6 of 10
सकुर्लर रोड पर जब केजरीवाल अपने बुआ फूफा से मिलने पहुंचे तो राजस्‍थान के गंगानगर से आए उनके दो और बुआ और फूफा भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन

इस घर तक पहुंचने में केजरीवाल को लग गए 26 साल

7 of 10
बता दें कि केजरीवाल के फूफा दुली चंद अबोहर में पिछले 30 साल से रहे हैं और पेशे से आयुर्वेद के डाक्टर हैं।

इस घर तक पहुंचने में केजरीवाल को लग गए 26 साल

8 of 10
उनके फूफा ने बताय कि आखिरी बार अरविंद केजरीवाल 1989 में उनके बेटे महेंद्र की शादी में यहां आए थे। उसके बाद से फोन पर तो दोनों परिवारों में बात होती रही लेकिन केजरीवाल का यहां आना नहीं हो सका।

इस घर तक पहुंचने में केजरीवाल को लग गए 26 साल

9 of 10
अब तक भले ही ये कहा जा रहा था कि केजरीवाल बाहर से आकर पंजाब के राजनीति में पैर जमाना चाहते हैं लेकिन अब उनका पंजाब कनेक्‍शन भी लोगों के सामने आ गया है।
विज्ञापन

इस घर तक पहुंचने में केजरीवाल को लग गए 26 साल

10 of 10
अब देखना ये होगा कि पंजाब चुनाव के बाद भी क्या केजरीवाल अपने बुआ फूफा के साथ किसी सार्वजनिक मंच पर दिखेंग या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें