फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरा होते ही लड़कियों के लिए खतरनाक हो जाते हैं ये रास्ते

विज्ञापन
1 of 10
दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके में एक जर्मन युवती के साथ ऑटो ड्राइवर ने रेप किया फिर कुछ देर बाद अपने दोस्तों के साथ आया जर्मन युवती के साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। ये सब सरेआम सड़क पर होता रहा, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया। इस घटना ने एक बार फिर से  दिल्ली एनसीआर में रहने वाली लड़कियों की रात में सड़कों पर सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। अमर उजाला संवाददाता नेहा शर्मा और राजन राय ने शुक्रवार रात विभिन्न जगहों पर जाकर महिलाओं की सुरक्षा का जायजा लिया। पेश है एक रिपोर्ट ....
विज्ञापन

अंधेरा होते ही लड़कियों के लिए खतरनाक हो जाते हैं ये रास्‍ते

2 of 10
रात 9:30 बजे सेक्टर- 12-22 स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही एक महिला ने बताया कि प्राइवेट बस आने के बाद ही डीटीसी बस आती है। प्राइवेट बस वाले नोएडा के अंदर तक का बोर्ड लगाकर रखते हैं।
विज्ञापन

अंधेरा होते ही लड़कियों के लिए खतरनाक हो जाते हैं ये रास्‍ते

3 of 10
दिल्ली में प्रवेश करते ही बस का बोर्ड हटा देते हैं, ताकि वहां उनको कोई पकड़े न। प्राइवेट बस के निकल जाने के बाद ही डीटीसी बस आती है। अगर कभी प्राइवेट बस वाला डीटीसी बस से पीछे रह जाए तो रास्ते में डीटीसी बस को साइट लगवाकर आगे निकल जाता है।

अंधेरा होते ही लड़कियों के लिए खतरनाक हो जाते हैं ये रास्‍ते

4 of 10
एक युवा ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर नहीं है। ऊपर वाला ही यहां महिलाओं का रखवाला है। बता दें कि गाजियाबाद में कुछ दिन पहले ऑटो सवार बदमाशों ने दीप्ति का अपहरण कर पुलिस को चुनौती दी थी।
विज्ञापन

अंधेरा होते ही लड़कियों के लिए खतरनाक हो जाते हैं ये रास्‍ते

5 of 10
पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। दीप्ति के अपहरण के बाद नोएडा पुलिस ने भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम दावे किए, लेकिन इनकी हवा निकल गई। यहां महिलाएं न रात में सुरक्षित हैं और न दिन में।
विज्ञापन

अंधेरा होते ही लड़कियों के लिए खतरनाक हो जाते हैं ये रास्‍ते

6 of 10
रात 8: 30 बजे थे। बॉटेनिक गॉर्डन मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए पुलिस चौकी बनी है। रात में इस चौकी पर ताला लटका था। कोई पुलिसकर्मी आसपास भी मौजूद नहीं था। ऑटो वाले लाइन लगाकर खड़े थे। कई ऑटो में पहले से ही कुछ लोग बैठे थे।
विज्ञापन

अंधेरा होते ही लड़कियों के लिए खतरनाक हो जाते हैं ये रास्‍ते

7 of 10
रात 9:10 बजे सेक्टर-12 और 22 के स्टैंड पर दिल्ली जाने वाले रूट पर भीड़ थी। भीड़ में कई लड़कियां थी। करीब 9:20 बजे दिल्ली जाने के लिए 33 नंबर की बस आई।

अंधेरा होते ही लड़कियों के लिए खतरनाक हो जाते हैं ये रास्‍ते

8 of 10
रात 9:10 : महिलाएं चढ़ने के लिए आगे की तरफ गईं तो ड्राइवर ने गेट नहीं खोला। मजबूरी में महिलाओं को पीछे के गेट से पुरुषों से साथ धक्का मुक्की करके बस में चढ़ना पड़ा।

अंधेरा होते ही लड़कियों के लिए खतरनाक हो जाते हैं ये रास्‍ते

9 of 10
महिला यात्रियों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए रात में पिंक ऑटो सेवा शुरू की थी, लेकिन रात में बॉटेनिक गार्डन पर एक भी पिंक ऑटो नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

अंधेरा होते ही लड़कियों के लिए खतरनाक हो जाते हैं ये रास्‍ते

10 of 10
बड़ी मुश्किल से बॉटेनिकल गॉर्डन मेट्रो स्टेशन पर रात में एक पिंक ऑटो आया। उसके चालक ने भी पैसों के लालच को देखते हुए दो पुरुषों को बैठा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें