नरेला इलाके में शराब माफिया ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) को सूचना देने वाली एक महिला पर जानलेवा हमला किया जिसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अस्पताल जाकर पीड़ित महिला से मुलाकात की।
विज्ञापन
2 of 6
liquor mafia busted
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री ने महिला और उसके परिजनों से मिलकर उसकी आपबीती सुनी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं सीएम आज इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल से भी मिलेंगे।
VIDEO: शर्मसार हुई दिल्ली, सांसी समाज की महिलाओं ने शराब माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिला के साथ किया अमानवीय व्यवहारhttps://t.co/smm7tEbycV pic.twitter.com/bH2vrWZauI
— जनता का रिपोर्टर (@HindiJKR) December 8, 2017
विज्ञापन
3 of 6
liquor mafia busted
- फोटो : सोशल मीडिया
यह है मामला
नरेला इलाके में शराब माफिया ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) को सूचना देने वाली एक महिला पर जानलेवा हमला किया है। महिला ने उसे रॉड से मारने, कपड़े फाड़ने व निर्वस्त्र कर इलाके में घुमाने का आरोप लगाया है। वहीं महिला ने घटनाक्रम की वीडियो बनाने की बात भी कही है। पुलिस ने मारपीट व कपड़े फाड़ने के आरोप को सही बताया है, जबकि महिला को निर्वस्त्र किए जाने के आरोपों से इनकार किया है। देर रात पुलिस ने मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
4 of 6
liquor mafia busted
- फोटो : सोशल मीडिया
उधर, मामले को गंभीर मानते हुए दिल्ली महिला आयोग ने रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त को 12 दिसंबर को तलब किया है। दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने बताया कि बुधवार रात महिला ने नरेला इलाके में सांसी महिलाओं से शराब पकड़वाने मेें मदद की थी। इसलिए उस पर हमला किया गया। इलाके से लगभग 350 बोतल शराब पकड़ी गई। शराब पकड़वाए जाने पर शराब माफिया के लोगों ने पुलिस के सामने ही महिला को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
5 of 6
liquor mafia busted
- फोटो : सोशल मीडिया
आयोग ने पुलिस से महिला को सुरक्षा देने के लिए कहा था। बुधवार को नरेला पॉकेट 11 में एक महिला पंचायत का आयोजन किया गया था। इसमें आयोग अध्यक्ष स्वाति जय हिंद, सदस्य प्रोमिला गुप्ता समेत सारिका चौधरी भी मौजूद थीं। इस पंचायत में शामिल महिलाओं ने बताया था कि घरों में अवैध रूप से शराब बेची जाती है। महिलाओं व लड़कियों का इलाके में निकलना मुश्किल है।
इनकी शिकायत पर ही आयोग की अध्यक्ष ने एक घर पर छापा मारा, जहां से बड़ी संख्या में अवैध शराब बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने धारा 323, 342, 354, 354बी, 506, 509 के तहत छेड़छाड़, मारपीट, रास्ता रोकने व जान से मारने की धमकी देने के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है और अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी राकेश व उसकी पत्नी आशा के खिलाफ मामले दर्ज हैं। राकेश के खिलाफ 21 आपराधिक मामले व आशा के खिलाफ 9 मामले विचाराधीन हैं।