अरविंद केजरीवाल आज हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंचे और छात्रों
को संबोधित करते हुए रोहित वेमुला की आत्महत्या पर केंद्र सरकार की
नियत पर सवाल ख्ाड़े किए।
विज्ञापन
केजरीवाल ने रोहित के परिवार से मिल चिट्ठी पर उठाया सवाल
2 of 6
रोहित की आत्महत्या पर केजरीवाल ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि उनकी चिट्ठी में तीन शब्दों का प्रयोग एंटीनेशनलिस्ट (राष्ट्रविरोधी), कास्टिस्ट (जातिवादी) और एक्सट्रीमिस्ट (चरमपंथी) हुआ है जो बेहद शर्मनाक है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने रोहित के परिवार से मिल चिट्ठी पर उठाया सवाल
3 of 6
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि एक गरीब परिवार ने अपने प्रतिभाशाली और होनहार बेटे को खो दिया। इस मामले में न्याय करने की जगह स्मृति ईरानी उसे जातीय रंग देने की कोशिश कर रही हैं।
केजरीवाल ने रोहित के परिवार से मिल चिट्ठी पर उठाया सवाल
4 of 6
मंगलवार को प्रेस को संबोधिति करते हुए वो लगातार ये बताती रहीं कि जिस कमेटी ने रोहित के निष्कासन की जांच की उसके मुखिया पिछड़ी जाति के थे और जिस हॉस्टल से उन्हें निकाला गया वहां के वॉर्डन भी दलित जाति से संबंध रखते थे।
विज्ञापन
केजरीवाल ने रोहित के परिवार से मिल चिट्ठी पर उठाया सवाल
5 of 6
केजरीवाल ने छात्रों को बताया कि वो अभी रोहित की मां से मिलकर आ रहे हैं। रोहित बेहद गरीब परिवार का प्रतिभाशाली छात्र था। वह एक खेतिहर मजदूर के परिवार से संबंध रखता था और अपनी प्रतिभा के बल पर यहां तक पहुंचा था।
केजरीवाल ने रोहित के परिवार से मिल चिट्ठी पर उठाया सवाल
6 of 6
दलित वर्ग का होने के बावजूद उसने इस वर्ग के लिए मिलने वाले लाभ का इस्तेमाल कभी नहीं किया और अपनी प्रतिभा के बल पर यहां तक पहुंचा। लेकिन उसकी मौत पर जाति के नाम पर राजनीति की जा रही है।