फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत दिनों बाद केजरीवाल ने ट्वीट में लिया PM मोदी का नाम, यूजर्स ने ले ली क्लास

Thu, 12 Apr 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
kejriwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़े दिनों बाद मंगलवार को ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ लिखा है। लेकिन ये ट्वीट करना उनको भारी पड़ गया।
विज्ञापन

2 of 6
kejriwal
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी के नीयत पर सवाल खड़े करने की कोशिश की थी। अरविंद केजरीवाल ने पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट को लेकर ट्वीट किया था। उस रिपोर्ट में नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री आवास योजना, हेरीटेज योजना और दीनदयाल योजना, ये सभी पैसों के लिए तरस रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
kejriwal
इसी रिपोर्ट को आधार बनाते हुए अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री की नीयत पर सवाल खड़ा किया था। अरविंद केजरीवाल ने लिखा, ‘बात नीयत की है। क्या नीयत काम की थी या केवल मीडिया में शोर करना था? एक तरफ केंद्र सरकार काम कम और प्रचार ज्यादा करती है, दूसरी तरफ दिल्ली सरकार काम ज्यादा और प्रचार कम करती है।’

4 of 6
arvind kejriwal - फोटो : twitter

विज्ञापन

5 of 6
kejriwal
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्रोलर्स ने केजरीवाल द्वारा वित्त मंत्री अरुण जेटली, कपिल सिब्बल समेत कई नेताओं से माफी मांगने के मुद्दे पर सवाल खड़ा कर दिया। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘मजिठिया, जेटली और सिब्बल पर झूठे आरोप लगाए थे और फिर सबसे माफी मांगते फिर रहे, तो भारत के एक नंबर के फेंकु महान खुजलीवाल के बारे मे क्या राय है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
arvind kejriwal
एक यूजर ने लिखा,‘केजरीवाल सर जी ने दूसरे नेताओं पर “मानहानि” का आरोप लगाकर AAP संगठन खड़ा किया, वालंटियर भर्ती किये, जनता से वोट मांगे, करोड़ो रुपये का चंदा लिया, अरविंद जी को उन सभी से “माफी” मांगनी चाहिए।’ एक यूजर ने लिखा, ‘सर ऐसा लग रहा है ये ट्वीट नहीं, लेकिन आपने आपका Bio लिख दिया हो।’ एक ने कहा, ‘आप सरकार न स्वच्छ भारत में एक भी रुपए खर्च नहीं किए, ऐसा क्यों? कुछ आइडिया है?’ एक यूजर ने लिखा, ‘सर आपको थोड़ी शर्म आनी चाहिए ये ट्वीट करने में।’ एक ने कहा, ‘केजरीवाल जी आपकी नीयत क्या है हमें पता है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें