केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि युवा कंधों पर एक सशक्त भारत के निर्माण का दायित्व है। यह समय चुनौतियों और प्रतियोगिताओं से भरा हुआ है। एक ऐसे देश का निर्माण होना चाहिए, जिसकी ओर पूरी दुनिया देखे।
विज्ञापन
मंत्री जी के इंतजार में युवतियों ने यूं किया टाइमपास
2 of 8
यह पूंजी निवेश के लिए बेहतरीन जगह बने, जिसमें सिर्फ सरकार की ही भागीदारी नहीं हो। हर किसी का परिश्रम इसमें शामिल हो। उन्होंने कहा कि भारत में मानव संसाधन की कोई कमी नहीं है। जरूरत है सिर्फ दक्षता के साथ आगे बढ़ने की।
विज्ञापन
मंत्री जी के इंतजार में युवतियों ने यूं किया टाइमपास
3 of 8
वित्त मंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि यह बातें शनिवार को मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एमडीआई) के दीक्षांत समारोह में कही। उन्होंने कहा कि अतीत से आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सर नेम आज योग्यता का पैमाना नहीं है।
मंत्री जी के इंतजार में युवतियों ने यूं किया टाइमपास
4 of 8
प्रतिस्पर्धा के दौर में जो आगे बढ़ेगा, यह समय उसी के लिए है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए ऊर्जावान होना जरूरी है। किसी भी देश के विकास में प्रबंधन का विशेष योगदान होता है। जिसका प्रबंधन फेल होता है वह आगे नहीं बढ़ सकता।
विज्ञापन
मंत्री जी के इंतजार में युवतियों ने यूं किया टाइमपास
5 of 8
ऐसी स्थिति में प्रबंधन की शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी है कि वह ऐसे-ऐसे आइडिया विकसित करें जिससे देश को विकास के पथ पर निर्वाध रूप से दौड़ाया जा सके।
विज्ञापन
मंत्री जी के इंतजार में युवतियों ने यूं किया टाइमपास
6 of 8
इस दौरान एमडीआई में प्रबंधन की शिक्षा लेने वाले 578 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। जेटली ने प्रबंधन के विभिन्न कोर्सों में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड और प्रमाणपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
मंत्री जी के इंतजार में युवतियों ने यूं किया टाइमपास
7 of 8
इस मौके पर संस्था के चेयरमैन मलय मुखर्जी ने कहा कि एमडीआई में विद्यार्थियाें का शिक्षा का बेहतर माहौल मिल रहा है।
मंत्री जी के इंतजार में युवतियों ने यूं किया टाइमपास
8 of 8
कैंपस प्लेसमेंट के मामले में इस संस्थान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2013-15 बैच के विद्यार्थियों के कैंपस प्लेसमेंट के लिए कई बड़ी कंपनियां आई हैं।