फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलजा को दीमापुर में देखते ही लट्टू हो गया था निखिल, अमित के समझाने के बावजूद नहीं आया बाज

Wed, 27 Jun 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
shailza dwivedi
मेजर अमित की पोस्टिंग कुछ वर्ष पूर्व नगालैंड के दीमापुर में हुई थी। अमित पत्नी शैलजा और बेटे को लेकर वहां चले गए। इधर, दिल्ली निवासी निखिल राय हांडा की पोस्टिंग दीमापुर में ही हो गई। निखिल की पत्नी, बच्चे व परिवार दिल्ली के साकेत में रहता था। उधर, पड़ोस में रहने के कारण निखिल की शैलजा से हाय-हैलो हो गई। शैलजा की खूबसूरती देखकर वह उसका दीवाना हो गया। यहां तक कि वह उससे बातचीत करने के बहाने ढूंढने लगा। 
विज्ञापन

2 of 8
shailza dwivedi
पुलिस की मानें तो थोड़े ही दिनों में निखिल व शैलजा की अच्छी दोस्ती हो गई। दोनों घर पर मिलने लगे। जैसे ही निखिल ने शैलजा से शादी की बात की, उसने उससे दूरी बना ली लेकिन पूरी तरह मिलना नहीं छोड़ा। इधर, आरोपी शैलजा से एक तरफा प्यार में जुनूनी हो गया। वह हर कीमत पर उससे शादी करना चाहता था।
विज्ञापन

3 of 8
shailza dwivedi
 शैलजा एक एनजीओ से जुड़ने के अलावा कभी-कभी मॉडलिंग भी करती थी। उसने कुछ वीडियो भी यू-ट्यूब पर पोस्ट किए। उन वीडियो को देखकर आरोपी उस पर पूरी तरह से फिदा हो गया। शैलजा ने निखिल के बर्ताव के बारे में पति अमित को बताया तो उसने निखिल से बातचीत कर पत्नी से दूरी बनाने के लिए कहा था। दूसरी ओर, कुछ माह पूर्व अमित का दिल्ली ट्रांसफर हो गया। दिल्ली बेस से उसको यूएन भेजा जाना था। यह बात जब निखिल को पता चली तो वह बेकरार हो गया और दिल्ली आ गया। 

4 of 8
major nikhil handa - फोटो : अमर उजाला
दो जून को दिल्ली आने के बाद उसने शैलजा से कई बार बातचीत कर शादी की बात की, लेकिन शैलजा ने मना कर दिया। निखिल ने पहले से योजना बनाई हुई थी कि यदि शैलजा तैयार नहीं हुई तो वह उसकी हत्या कर देगा। इधर, निखिल का डेढ़ साल का बेटा बीमार हुआ तो उसने उसे जानबूझकर आरआर अस्पताल में भर्ती कराया। मेजर निखिल आरआर अस्पताल में माइग्रेन का इलाज भी करा रहा था। उसे पता था कि शैलजा पिछले कुछ दिनों से अपने घुटने की फिजियोथैरेपी कराने वहां आ रही थी। यहां भी वह उससे मिलने का प्रयास करता रहा। बात नहीं बनी तो उसने शैलजा की हत्या कर दी। 
विज्ञापन

5 of 8
murder in delhi - फोटो : अमर उजाला
कार से सबूत मिटाने का प्रयास
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि निखिल की कार से पुलिस को काफी सबूत बरामद हुए हैं। जिस समय उसने कार में शैलजा को चाकू मारा, उससे काफी सारा खून कार में गिरा। आरोपी कार लेकर मेरठ पहुंचा। रास्ते में एक तोलिये से उसने कार से खून साफ करने का प्रयास किया। पुलिस ने वह तौलिया भी बरामद कर लिया। इसके अलावा कार से एफएसएल की टीम ने सबूत भी उठाए हैं। पुलिस को कार से कुछ अन्य महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
murder in delhi
अस्पताल के सीसीटीवी से मिला सुराग
आरआर अस्पताल के पास से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर निखिल का सुराग मिला। उसकी आखिरी लोकेशन अक्षरधाम मंदिर के पास मिली। इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। पुलिस को पता था कि निखिल आर्मी का मेजर है। इसलिए वह आसपास के किसी कैंट इलाके में ही जाएगा। मेरठ के रास्ते के दौरान उसने फोन को कई बार ऑन किया था। इससे पुलिस को उसकी लोकेशन का अंदाजा मिला और एक टीम मेरठ भेज दी गई। कुछ वर्ष पूर्व उसकी पोस्टिंग मेरठ में हुई थी और वह तीन साल वहां रहा था। इससे उसे मेरठ के बारे में अच्छा ज्ञान था।
विज्ञापन

7 of 8
murder in delhi
पुलिस को सुना रहा था उल्टी कहानी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद निखिल पुलिस को उल्टी कहानी सुना रहा था। उसका कहना था कि शैलजा उस पर शादी का दबाव बना रही थी। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। शादी से मना करने पर वह अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी देती थी। पीछा छुड़ाने के लिए ही उसने शैलजा की हत्या की।
 
विज्ञापन

8 of 8
murder in delhi
कोई और तो नहीं शामिल, छानबीन जारी
शैलजा की हत्या के मामले में शनिवार को आशंका व्यक्त की जा रही थी कि इसमें करीब तीन लोग शामिल हैं। रविवार को गिरफ्तारी के बाद मेजर निखिल हांडा ने पुलिस को बताया कि वारदात उसने अकेले ही अंजाम दी। पुलिस निखिल की थ्योरी मानने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वारदात में कुछ लोग और भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें