फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तू मुझे जानता नहीं, सीपी ऑफिस में सब जानकार हैं मेरे’, कार चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हड़काया

Sat, 04 Jan 2020 09:23 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस पर रौब झाड़ता हुआ कार चालक - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के बीके चौक पर शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान कार सवार व्यक्ति को सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण रोकने पर उसने यातायात पुलिसकर्मियों को सीपी ऑफिस की धौंस दिखाकर हड़काना शुरू कर दिया। इस दौरान बीके चौक पर जाम लग गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता से बात करते देख लोगों ने भी उस व्यक्ति का विरोध करना शुरू कर दिया। जाम और हंगामा होते देख पुलिस कर्मियों ने गाड़ी का नंबर नोट कर उसे जाने दिया। यातायात पुलिस ने उसे पोस्टल चालान जारी करने की बात कही है। 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
बीके चौक पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी शनिवार सुबह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बीके से हार्डवेयर चौक की तरफ जा रहे एक कार चालक को सीट बेल्ट नहीं लगाने पर पुलिसकर्मियों ने रुकवा लिया। 

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिसकर्मियों ने उससे कार के दस्तावेज दिखाने को कहा तो चालक ने पुलिसकर्मी को हड़काना शुरू कर दिया। कार चालक पुलिस कमिश्नर ऑफिस की धौंस देने लगा। उसने हड़काते हुए पुलिसकर्मी को कहा कि वह उसे जानता नहीं है। सीपी ऑफिस में वह किसी से पूछ ले, हर कोई उसे जानता है। हालांकि यातायात पुलिसकर्मियों पर उसकी धौंस का कोई असर नहीं पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सड़क के बीचों बीच इस बहस से पीछे जाम लग गया। कुछ वाहन चालक भी वहां पहुंच गए और उस व्यक्ति द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी से बातचीत का विरोध करना शुरू कर दिया। जाम लगने और हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उस व्यक्ति को जाने दिया। हालांकि उससे पहले उन्होंने उसकी कार की नंबर प्लेट की फोटो कर ली। वहां तैनात पुलिसकर्मी ने बताया कि कार चालक को पोस्टल चालान भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें