फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन जंग में फूटा मोहब्बत का बीज: यूक्रेनी ऐना संग सात फेरे लेंगे भारत के अनुभव, पढ़ें- इनके इश्क की दास्तां

Sat, 26 Mar 2022 09:20 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली

सार

रूस-यूक्रेन युद्ध ने हर इंसान को झकझोर कर रख दिया है। यूक्रेन के लोग जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। कई लोग घर छोड़ने पर भी विवश हैं। ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जहां उन्हें सुकून मिल सके। इसी बीच युद्ध की विभीषिका के बीच भारत के एक युवक ने यूक्रेन की युवती के साथ सात जन्मों तक साथ रहने का वादा किया है।
विज्ञापन
1 of 5
यूक्रेन की ऐना होरोदेत्स्का, अनुभव भसीन - फोटो : ANI
रूस-यूक्रेन युद्ध ने हर इंसान को झकझोर कर रख दिया है। यूक्रेन के लोग जंग जीतने और जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। कई लोग घर छोड़ने पर भी विवश हैं। लोग ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जहां उन्हें सुकून मिल सके। इसी बीच युद्ध की विभीषिका के बीच भारत के एक युवक ने यूक्रेन की युवती के साथ सात जन्मों तक साथ रहने का वादा किया है।

दिल्ली के अनुभव भसीन और यूक्रेन की ऐना होरोदेत्स्का अगले महीने राष्ट्रीय राजधानी में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। युद्धग्रस्त मातृभूमि छोड़कर इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर उतरते ही ऐना के सामने भसीन ने शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों की मोहब्बत सुर्खियों में है। अनुभव भसीन ने बताया कि हम दोनों दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मार्च में शादी करने की योजना बना रहे थे। पढ़ें इश्क की अनूठी दास्तां जिसने युद्ध को भी हरा दिया...
विज्ञापन

2 of 5
ऐना होरोदेत्स्का - फोटो : ANI
अनुभव ने बताया कि जब वो दोनों शादी करने की योजना बना रहे थे तभी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो गया। ऐना होरोदेत्स्का अपनी मां और पालतू कुत्ते के साथ तीन दिनों तक बंकरों के अंदर रहीं। इसके बाद उसने भारत आने का फैसला किया। ऐना दो सप्ताह के लिए पोलैंड में थी। जहां उसे भारत का वीजा मिला और फिर यहां आई। 

 
विज्ञापन

3 of 5
यूक्रेन की ऐना होरोदेत्स्का, अनुभव भसीन - फोटो : ANI
अनुभव भसीन ने बताया कि हम अभी कोई बड़ा जश्न नहीं मनाना चाहते थे लेकिन अब जब हम कोर्ट में शादी कर रहे हैं तो मेरी मां ने सुझाव दिया कि हमें परिवार के साथ एक छोटी सी पार्टी रखनी चाहिए।

4 of 5
यूक्रेन की ऐना होरोदेत्स्का, अनुभव भसीन - फोटो : ANI
कहा कि हमने कल शादी के लिए अपना पेपर दाखिल किया और 30 दिन की नोटिस अवधि के बाद शादी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूक्रेन की ऐना होरोदेत्स्का, अनुभव भसीन - फोटो : ANI
ऐना होरोदेत्स्का का कहना है कि यह एक लंबी और कठिन यात्रा थी। पूरी यात्रा में मुझे आधे महीने से ज्यादा का समय लगा। जो कुछ भी हो रहा है वो किसी को भी परेशान कर देने वाला है। डर के बीच यह तय करना पड़ा कि हमें अब निकलना है। वहां हर इंसान बहुत थका और परेशान है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें