फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में एक और 'अंकित' की झूठी आन के लिए हत्या, पहचान छिपाने को आरोपियों ने अपनाया ये तरीका

Tue, 02 Oct 2018 05:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ankit sagar
महेंद्र पार्क इलाके में सोमवार सुबह कोचिंग सेंटर संचालक एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। युवक के दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम संबंध थे और दोनों शादी करना चाहते थे। मृतक के परिजनों का कहना है कि लड़की के भाई को शादी मंजूर नहीं थी और उसी ने झूठी आन के लिए उनके बेटे की हत्या कर दी। गौरतलब है कि 23 साल के अंकित सक्सेना की भी हत्या इसी साल फरवरी में की गई थी। अंकित दूसरे धर्म की लड़की से प्यार करता था और जब लड़की के परिवार वालों को यह बात पता चली तो उन्होंने सरेआम गला रेतकर अंकित की हत्या कर दी। उस वक्त यह घटना पूरे देश में सुर्खियों में छा गई थी। यह घटना जब मजहबी रंग पकड़ने लगी थी तो अंकित के पिता ने लोगों से विनती की थी कि बेटे की मौत को धार्मिक रंग न दें।
विज्ञापन

2 of 5
ankit sagar
इस मामले में डीसीपी दक्षिण-पूर्वी ने बताया कि, ' एफआईआर दर्ज कर ली गई है, आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का का गठन किया गया है। मामले की जांच चल रही है। हम सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। हम कुछ लोगों से पूछताछ कर रहे हैं, जिन्हें हमने हिरासत में लिया था।'

जानकारी के अनुसार अंकित सागर (31) अपने पिता अमर सिंह सागर व भाई जगप्रवेश के साथ ए ब्लॉक जहांगीरपुरी में रहता था। मूलत: बुलंदशहर का रहने वाला अंकित घर से कुछ दूरी पर कोचिंग सेंटर चलाता था। साथ ही सीएस और सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था। सुबह करीब साढ़े सात बजे एक युवक कोचिंग सेंटर पर पहुंचा और अंकित के बारे में पूछा। वहां मौजूद छात्रों ने बताया कि सर अभी आने वाले हैं। युवक बाहर सीढ़ियों पर बैठकर इंतजार करने लगा। 
विज्ञापन

3 of 5
ankit sagar
करीब आठ बजे जैसे ही अंकित कोचिंग सेंटर में घुसा सीढ़ियों पर बैठे युवक ने उसे पीछे से सिर में गोली मार दी और फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अंकित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान का कहना है कि परिवार वालों के आरोप पर मामले की जांच की जा रही है। 

4 of 5
अंकित के घर से कुछ दूरी पर रहने वाली उसकी बहन आरती ने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की के भाई पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अंकित का दूसरे समुदाय की युवती से करीब 12 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। इस बात की जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी थी। आरती ने दावा किया कि लड़की के माता-पिता शादी के लिए राजी थे, लेकिन लड़की के भाई को ऐतराज था। आरोप है कि उसी ने अंकित की हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ankit sagar
जिस तरह से अंकित के हत्यारोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मास्क का पहन रखा था। इसके चलते वारदात में लड़की के भाई की भूमिका संदिग्ध लग रही है। वारदात के बाद से युवक गायब है और उसका फोन भी बंद है। पुलिस लड़की के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अंकित की बहन का आरोप है कि भाई इस रिश्ते के लिए राजी नहीं था और वह कई बार अपनी बहन और अंकित को धमकी दे चुका था। लड़की ने अंकित और उसके परिवार वालों को कहा था कि वह अपने परिवार वालों को मना लेगी उसके बाद ही शादी करेगी। लेकिन अंकित की उम्र बढ़ती जा रही थी इसलिए परिवार वाले उसकी शादी जल्द करना चाहते थे। अंकित की बहन का कहना है कि साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि सीसीटीवी में वारदात कैद हो गयी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें