राजधानी में श्रद्धा वालकर हत्याकांड के जैसी एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पत्नी पूनम देवी (48) ने बेटे दीपक (25) के साथ मिलकर पति अंजन दास (48) की चाकू से 35 से ज्यादा वारकर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने पहले शरीर से खून बहाया और फिर शव के 10 टुकड़े कर पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रख दिया। इसके बाद तीन-चार दिन तक शव के टुकड़ों को त्रिलोकपुरी और पांडव नगर में फेंकते रहे। दरअसल, अंजन दास मार्च में पत्नी पूनम की हत्या कराना चाहता था। उसने सौतेले बेटे दीपक से पूनम की हत्या करने को कहा था। उसने हत्या के बदले इनाम के तौर पर 21 हजार रुपये देने की बात कही थी। साथ ही एडवांस के तौर पर 5 हजार रुपये देने को तैयार हो गया था। हालांकि दीपक ने यह बात मां पूनम को बता दी थी।
विज्ञापन
2 of 10
अंजान दास का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दीपक और पूनम ने मिलकर अंजन दास की हत्या की साजिश रची थी। मां-बेटे अंजन दास की हरकतों से दुखी थे। परिजनों के मुताबिक अंजन सौतेली विधवा बेटी और दीपक की पत्नी पर बुरी नजर रखता था।
विज्ञापन
3 of 10
अंजनदास और पत्नी पूनम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी पूनम और दीपक ने अंजन दास की हत्या की साजिश दो महीने पहले ही रची थी। दोनों को वारदात को अंजाम देने का मौका नहीं मिला था। 30 मई को इनको मौका मिल गया। दीपक पत्नी के साथ अलग रहता था।
4 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी पूनम और बेटा दीपक
- फोटो : अमर उजाला
वारदात वाले दिन दीपक ने अपनी बहन को पत्नी के साथ किसी बहाने से कहीं और भेज दिया था। रात में मां के साथ मिलकर सौतेले पिता की हत्या कर दी। दीपक अपने अंजन के शव के टुकड़ों को तीन-चार दिन तक त्रिलोकपुरी, अशोक विहार के नाले और पांडव नगर के रामलीला मैदान में फेंकता रहा था।
विज्ञापन
5 of 10
Anjan Das murder case
- फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन तक वह घर में रहा। इसके बाद वह 8-10 दिन तक शव के टुकड़ों को देखने इन जगहों पर जाता रहा। अगर कोई शव का टुकड़ा बाहर दिखने लग जाता था तो दीपक उसपर कूड़ा व मिट्टी डाल देता था। अपराध शाखा की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी दीपक और पूनम परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शव के टुकड़े को देखने जाते थे।
विज्ञापन
6 of 10
Anjan Das murder case
- फोटो : अमर उजाला
दोनों आरोपी भीड़ में शामिल होकर शव के टुकड़े देखते थे। भीड़ के साथ मृतक को लेकर सहानुभूति भी जताते थे। अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शव के टुकड़े को फेंकने के लिए जाते हुए दीपक की तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।
विज्ञापन
7 of 10
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
उस समय वह मोबाइल पर बात कर रहा था। मोबाइल पर बात करते हुए सीसीटीवी में कैद होना ही वह सबसे बड़ा क्लू था। इस क्लू के आधार पर एसीपी उमेश बड़थ्वाल, इंस्पेक्टर राकेश शर्मा, एसआई अनुज कुमार, एएसआई अशोक व हवलदार राहुल की टीम ने मां-बेटों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
8 of 10
Anjan Das murder case
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह अंजनदास के शव के 10 टुकड़े किए
आरोपियों ने अंजन दास के दोनों हाथों के दो टुकड़े किए। फिर दोनों पैरों के दो-दो टुकड़े किए। सिर व धड़ के अलग टुकड़े किए। इस तरह अंजनदास के शव के कुछ 10 टुकड़े किए। पुलिस को अंजन के शव के छह टुकड़े मिल गए हैं। पुलिस शव के चार टुकड़ों की तलाश कर रही है।
9 of 10
Anjan Das murder case
- फोटो : अमर उजाला
गर्दन पर किए थे 25 से ज्यादा वार
आरोपी पूनम ने बेटे दीपक के साथ मिलकर पति अंजन दास की बेरहमी से हत्या की थी। दोनों ने मिलकर 30 मई की रात अंजन दास को शराब में नींद की गोलियां पिला दी। बेसुध होने पर कमरे में ही उसकी गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने अंजन की गर्दन पर ही चाकू (ड्रेगन) से 25 से ज्यादा वार किए।
इसके बाद उसके शरीर पर अन्य हिस्सों पर वार किया। मौत होने के बाद आरोपियों ने शरीर को खून बहने के लिए छोड़ दिया। 31 मई की दोपहर में इन्होंने खून को कमरे से एकत्रित कर बाथरूम में डाल दिया और दरांती से अंजन दास के शव के 10 टुकड़े कर दिए। 31 मई को ही रात को इन्होंने शव के टुकड़ों को फेंकना शुरू कर दिया था।