नई दिल्ली के हौजखास के पंचशील पार्क में अनीसिया की मौत के मामले में उसके परिजनों ने मयंक व उसके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अनीसिया की मां का आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद ही मयंक व उनकी बेटी हनीमून के लिए दुबई गए थे, जहां मयंक ने होटल की लॉबी व कमरे में अनीसिया के साथ मारपीट की। इससे नाराज होकर अनीसिया होटल छोड़कर दुबई में ही रहने वाली अपनी दोस्त के घर चली गई थी, जहां से वह अकेले स्वदेश लौट आई थी।
विज्ञापन
2 of 6
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपी ने अनीसिया की मां के साथ भी बदसलूकी की। पुलिस के मुताबिक 23 फरवरी 2016 को मयंक व अनीसिया की दिल्ली में शादी हुई थी। इसका परिवार सेक्टर-36ए चंडीगढ़ में रहता है। शादी के एक सप्ताह बाद मयंक व अनीसिया हनीमून के लिए दुबई चले गए। वहां मारपीट होने के बाद अनीसिया ने अपने ससुर रजिंदर सिंघवी और सास सुषमा सिंघवी से आपबीती बताई तो उसे ही डांट पड़ गई।
विज्ञापन
3 of 6
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
मां नीलम बत्रा ने पुलिस को बताया है कि इसके बाद दोनों के बीच मारपीट का सिलसिला जारी रहा। मयंक अनीसिया से रुपये मांगता था। बाद में हालात इतने बिगड़ गए कि 14 अप्रैल 2018 को उसे चंडीगढ़ से दिल्ली आकर बेटी के साथ रहना पड़ा। इस बीच दोबारा 5 जून को वह दिल्ली आई। मयंक ने छह जून को अनीसिया व अपनी सास नीलम के साथ मारपीट की। बात बढ़ने पर मयंक के माता-पिता अगले ही दिन लंदन से दिल्ली आए।
4 of 6
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
परिवार का आरोप है कि इसी दौरान उन्हें पता चला कि मयंक की अनीसिया से दूसरी शादी थी। यहां तक परिजनों का कहना था कि मयंक को मनोचिकित्सक की जरूरत है। लगातार मयंक रुपयों की मांग कर रहा था। दरअसल अनीसिया ने वसंत विहार में एक फ्लैट बेचा था। उसके रुपये मयंक मांग रहा था। परिजनों का यहां तक दावा है कि मयंक के पास मौजूद बीएमडब्ल्यू कार भी अनीसिया के नाम पर थी। पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के बाद सोमवार को मयंक को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
घटना वाले दिन मयंक ने सास को दो बार कॉल कर की थी बदसलूकी
पुलिस को पता चला है कि अनीसिया ने 11.40 बजे अपनी मां को व्हाट्सऐप पर मैसेज किया था, जिसमें उसने लिखा था कि मयंक घर पर हैं, दोनों अलग-अलग कमरे में हैं। 12.11 बजे नीलम ने हालचाल के लिए बेटी को मैसेज किेया तो मयंक ने दो बार कॉल कर नीलम से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। यही नहीं 2.13 बजे और 2.24 बजे मयंक ने दो बार मैसेज कर अभद्र भाषा का प्रयास किया। पुलिस उसकी जांच कर रही है।
फ्लैट नहीं किया गया सील, मयंक ने मिटा दिए सबूत...
अनीनिया के भाई करण बत्रा ने आरोप लगाया है कि मामले की छानबीन में पुलिस ने घोर लापरवाही बरती है। घटना वाले दिन एफएसएल की टीम को नहीं बुलाया गया। वहीं, मयंक के फ्लैट को भी सील नहीं किया गया। ऐसे में मयंक को वहां से सबूत नष्ट करने का भरपूर समय मिला। अनीसिया के सोशल साइट से अकाउंट डिलीट कर दिए गए। वहीं, उसके मोबाइल से भी छेड़छाड़ की गई है। करण का आरोप है कि पुलिस ने जानबूझकर केस हल्का करने के लिए मौका दिया है। वहीं मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोप सही नहीं है। पहले दिन क्राइम टीम ने जरूरी सबूत उठा लिये थे। इसलिए फ्लैट को सील नहीं किया गया।