चाइल्ड पीजीआई कैंपस में बनी गेस्ट हाउस की बिल्डिंग के 7वीं मंजिल से एक लड़की ने कूदकर जान दे दी। इस परिसर में जिला अस्पताल और चाइल्ड पीजीआई दोनों चल रहे हैं। लेकिन, जब सुरक्षा का नाम आया तो दोनों अस्पतालों ने पल्ला झाड़ लिया है। जिला अस्पताल का कहना है कि चाइल्ड पीजीआई की जिम्मेदारी है कि वो बिल्डिंग की सुरक्षा को देखे। वहीं चाइल्ड पीजीआई जिला अस्पताल की जिम्मेदारी बता रहा है। दोनों में से कोई जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि, घटना के बाद चाइल्ड पीजीआई की टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करके आई है।