शहर के बीचोबीच डेल्टा-टू पार्क में बहनों के साथ खेल रही डेढ़ वर्षीय बच्ची से एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। बच्ची पार्क के पीछे बिजली विभाग के खाली पड़े कार्यालय में स्थित नाले में मिली है। हत्या के इरादे से उसके सिर और चेहरे पर पत्थरों से कुचलने का भी प्रयास किया गया है। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूरजपुर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
डेढ़ साल की बच्ची से हैवानियत, चेहरा कुचलकर हत्या की कोशिश
2 of 6
मूलरूप से तहसील राठ हमीरपुर निवासी परिवार डेल्टा टू में रहता है। रोज की तरह दंपति अपने काम पर गए हुए थे। उनकी तीनों बच्चियां आसपास के अन्य दो बच्चों के साथ घर के सामने पार्क में खेल रही थीं। पीड़ित के साथ खेल रही बच्चियों के अनुसार लगभग 11.30 बजे अचानक से एक युवक उनको मारने-पीटने के लिए दौड़ा।
विज्ञापन
डेढ़ साल की बच्ची से हैवानियत, चेहरा कुचलकर हत्या की कोशिश
3 of 6
बाकी बच्चे तो भागे, लेकिन डेढ़ वर्षीय बच्ची युवक के चंगुल में आ गई। वहां से भागे बच्चों ने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। परिजन वहां आसपास बच्ची को ढूंढते रहे। लगभग आधे घंटे बाद परिजनों को बच्ची पार्क के पीछे खाली पड़े एनपीसीएल बिल सेंटर के पीछे कमरे के नालीनुमा गड्डे में खून से लथपथ पड़ी मिली।
डेढ़ साल की बच्ची से हैवानियत, चेहरा कुचलकर हत्या की कोशिश
4 of 6
बच्ची के चेहरे और सिर पर पत्थरों के कुचलने के निशान मिले हैं। परिजनों ने उसे पास के शर्मा अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका मेडिकल किया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सूरजपुर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
डेढ़ साल की बच्ची से हैवानियत, चेहरा कुचलकर हत्या की कोशिश
5 of 6
बच्ची के गुम होने पर जब परिजनों ने ढूंढना शुरू किया तो वहां से निकल रहे कबाड़ी वाले ने बताया कि एक 25 से 30 वर्षीय युवक को रोती हुई बच्ची को ले जाते देखा था। हालांकि, उसने सोचा कि युवक अपनी बेटी को ले जा रहा है, इसलिए उसने नहीं टोका।
डेढ़ साल की बच्ची से हैवानियत, चेहरा कुचलकर हत्या की कोशिश
6 of 6
वहां खेल रही पीड़ित बच्ची के साथ दो बड़ी बहनें और दो अन्य बच्चे भी उसी पार्क पर खेल रहे थे। अचानक से बच्चों पर हमला करने वाले आरोपी युवक ने सबसे आसानी से छोटी बच्ची को निशाना बनाया। पुलिस के मुताबिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास और पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का अंदेशा है कि किसी नशेड़ी व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।