फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में सजाई लिव-इन पार्टनर की चिता: अमृता ने गला घोंटा, फिर पूर्व आशिक संग कमरे में लगाई आग...सिलिंडर भी रखा

Mon, 27 Oct 2025 09:25 PM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमृता चौहान और सुमित ने जिस तरीके से रामकेश को मौत के घाट उतारा वह जान हर कोई सिहर गया। जांच में सामने आया है कि अमृता ने अपने पूर्व प्रेमी सुमित के साथ मिलकर रामकेश की हत्या की साजिश रची। 5 अक्तूबर की रात को उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
1 of 6
रामकेश मीणा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां उत्तरी जिला के तिमारपुर इलाके में 5 अक्तूबर की रात यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र रामकेश मीणा (32) की मौत का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। रामकेश की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही लिव-इन पार्टनर अमृता चौहान (21) ने अपने पूर्व प्रेमी सुमित कश्यप के साथ की थी। अमृता चौहान और सुमित ने जिस तरीके से रामकेश को मौत के घाट उतारा वह जान हर कोई सिहर गया। जांच में सामने आया है कि अमृता ने अपने पूर्व प्रेमी सुमित के साथ मिलकर रामकेश की हत्या की साजिश रची। 5 अक्तूबर की रात को उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद पेट्रोल डालकर कमरे में आग लगा दी। बाद में रसोई से एलपीजी सिलिंडर को खोलकर उसे भी आग में रख दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रामकेश मीणा हत्याकांड की आरोपी अमृता चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम
पुलिस ने हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को सुलझाते हुए रामकेश के साथ सहमति संबंध में रहने वाली युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मुरादाबाद निवासी अमृता चौहान (21), सुमित कश्यप (27) और संदीप कुमार (29) के रूप में हुई है। दरअसल, रामकेश के पास अमृता के अश्लील वीडियो और फोटो एक हार्ड डिस्क में थे।


विज्ञापन

3 of 6
रामकेश मीणा हत्याकांड की आरोपी अमृता चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम
बार-बार मांगने पर वह उनको नहीं दे रहा था। इसी बात पर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आग लगाने से पहले आरोपियों ने हार्ड डिस्क, ट्रॉली बैग व अन्य सामान कमरे से ले लिया था। पुलिस ने इसको बरामद कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

4 of 6
रामकेश मीणा हत्याकांड की आरोपी अमृता चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम
गैस सिलिंडर डिस्ट्रीब्यूटर सुमित ने सिलिंडर रखने का दिया था आइडिया, अमृता ने उगले राज
पूछताछ में अमृता ने अपराध कबूल करते हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। उसने बताया कि वह मृतक रामकेश मीणा के साथ मई 2025 से सहमति संबंध में रह रही थी। अश्लील फोटो और वीडियो डिलीट करने को कहा तो वह तैयार नहीं हुआ। यह बात उसने अपने पूर्व प्रेमी सुमित कश्यप को बताई। हत्या में सुमित ने अपने दोस्त संदीप को शामिल किया।  5-6 अक्तूबर की रात तीनों ने रामकेश की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में कमरे में पेट्रोल और शराब डालकर शव को आग के हवाले कर दिया। सुमित मुरादाबाद में गैस सिलिंडर का डिस्ट्रीब्यूटर है। उसने सिलिंडर खोलकर आग लगाई ताकि विस्फोट से मामला हादसे के जैसा लगे। 
विज्ञापन

5 of 6
रामकेश मीणा हत्याकांड की आरोपी अमृता चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 6 अक्तूबर की रात को गांधी विहार स्थित मकान नंबर-ई-60 की चौथी मंजिल पर आग लगने की खबर मिली थी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने पर टीम को एक बुरी तरह जला हुआ शव बरामद हुआ। बाद में मृतक की शिनाख्त रामकेश मीणा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रामकेश मीणा हत्याकांड की आरोपी अमृता चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम
रामकेश यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो सीसीटीवी फुटेज में एक युवती और दो युवक वारदात के समय रामकेश के कमरे के पास देखे गए। जांच में लड़की की पहचान अमृता चौहान के रूप में हुई। उसकी लोकेशन वारदात वाली रात उसी इलाके में पाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें