नोएडा के पंडालों में षष्ठी पूजा के साथ ही दुर्गा पूजा शुरू हो गई। शुक्रवार को पहले दिन महिलाओं ने मां की आराधना कर बच्चों और परिवार की खुशी की कामना की। पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन
2 of 14
Durga Pooja in Noida
- फोटो : लाल सिंह
इसके लिए बाहर से भी कलाकारों को बुलाया गया था। इस बार समितियों की तरफ से ईको फ्रेंडली मां दुर्गा की प्रतिमा पर जोर दिया गया है। कई दुर्गा पूजा में शुक्रवार को आनंद मेला का आयोजन हुआ, जहां महिलाएं घर से लजीज व्यंजन बनाकर ले आई थीं।
विज्ञापन
3 of 14
Durga Pooja in Noida
- फोटो : लाल सिंह
सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में दुर्गा प्रतिमा गंगा मिट्टी की बनाई गई है। चेहरे और हाथों पर हल्के पेंट का इस्तेमाल किया गया है।
4 of 14
Durga Pooja in Noida
- फोटो : राजन राय
समिति से जुड़े शांतनु मंडल ने बताया कि शुक्रवार को षष्ठी के साथ ही दुर्गा पूजा शुरू हो गई।
विज्ञापन
5 of 14
Durga Pooja in Noida
- फोटो : लाल सिंह
पूजा के बाद कोलकाता के फकीरा बांग्ला बैंड की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
6 of 14
Durga Pooja in Noida
- फोटो : लाल सिंह
साथ ही मातृ वंदना, आगोमनी और कालासंगम कार्यक्रम हुए। कलासंगम में झांकियां दिखाई गईं।
विज्ञापन
7 of 14
Durga Pooja in Noida
- फोटो : लाल सिंह
सेक्टर-61 बलाका दुर्गोत्सव की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा में आगोमनी नृत्य और संस्कृत में श्लोक पाठ हुआ।
8 of 14
Durga Pooja in Noida
- फोटो : लाल सिंह
बाद में बहुमुखी ग्रुप ने नाटक का मंचन किया गया। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सेक्टर-71 में सर्वोजनिन दुर्गा पूजा समिति की तरफ से सुबह के समय मां दुर्गा की पूजा हुई।
9 of 14
Durga Pooja in Noida
- फोटो : लाल सिंह
शाम को लोगाें ने भगवती की आरती की। इसके बाद बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
10 of 14
- फोटो : लाल सिंह
सेक्टर- 34 में बांगियो समिति की तरफ से आयोजित दुर्गा पूजा में मां की आराधना की गई और शाम को आनंद मेला आयोजित हुआ।
11 of 14
- फोटो : लाल सिंह
इसमें महिलाएं घर से व्यंजन बनाकर लाई थीं। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
12 of 14
- फोटो : लाल सिंह
सेक्टर-50 में सप्तऋषि समिति की तरफ से आयोजित दुर्गा पूजा के बाद स्वागत नृत्य हुआ। इसमें बच्चों के साथ बड़ों ने भी प्रस्तुति दी। इसके बाद सारेगामापा में हिस्सा ले चुके राहुल देव और रतन प्रिया ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
13 of 14
- फोटो : राजन राय
विधायक ने दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं
सेक्टर-62 में सर्वोजनिन दुर्गा पूजा समिति की तरफ से आयोजित दुर्गा पूजा में षष्ठी पूजा के बाद शाम को विधायक विमला बाथम भी शामिल हुईं।
उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।जलवायु विहार में आयोजित दुर्गा पूजा में भी षष्ठी पूजा में आनंद मेला का आयोजन हुआ। यहां भी महिलाएं व्यंजन बनाकर ले आई थीं। उसके बाद फैंसी डांस प्रतियोगिता हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। अंत में शंख ध्वनि प्रतियोगिता हुई।