kapil sharma
अपने स्टैंडअप कॉमेडी से सबका दिल जीतने वाले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इस दिनों काफी परेशान हैं। उनकी सेहत को लेकर बताया जा रहा है कि वह काफी तनाव में हैं। ऐसे में उनके करीबी दोस्त एक के बाद एक उनके पक्ष में बोल रहे हैं। इस बार कपिल शर्मा के बचपन के दोस्त चंदन प्रभाकर ने उनका साइड लिया है। चंदन प्रभाकर कपिल शर्मा के साथी कलाकार होने के साथ उनके बचपन के दोस्त भी हैं।