फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया 2018: 18 अप्रैल के दिन करेंगे ये 6 उपाय तो लक्ष्मी जी घर से कहीं नहीं जाएंगी

Sat, 14 Apr 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
laxmi
हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पूरा भारत अक्षय तृतीया का पर्व मनाता है। इस बार यह तिथि 18 अप्रैल यानी बुधवार को पड़ रही है। ज्योतिषियों के अनुसार यह दिन इतना अच्छा होता है कि शादी जैसे बड़े काम से लेकर कोई भी शुभ काम किया जा सकता है। इस दिन अगर आप 6 आसान उपाय करेंगे तो देवी लक्ष्मी आपके घर में सदा वास करेंगी।
विज्ञापन

2 of 7
goddess laxmi
1- अक्षय तृतीया के दिन सुबह जल्दी उठकर नित्य क्रिया से निपटकर शुद्ध हो जाएं। इसके बाद किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर देवी को कमल के फूल चढ़ाएं और सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं। मां से प्रार्थना करें और मां जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी करेंगी।
विज्ञापन

3 of 7
navratri
2- अक्षय तृतीया के दिन शाम को मां लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा करें। पूजा के बाद मां के चरणों में सात लक्ष्मीकारक कौड़ियां रखें। आधी रात गुजर जाए तो इसे घर के किसी कोने में गाड़ दें। यह प्रयोग घर में लक्ष्मी वृद्धि करती है।

4 of 7
laxmi yantra
3- अक्षय तृतीया के दिन अगर महालक्ष्मी यंत्र की विधिपूर्वक पूजा कर इसकी स्थापना की जाए तो कम समय में ज्यादा धन वृद्धि की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इस यंत्र के प्रयोग से दरिद्रता का नाश होता है।
विज्ञापन

5 of 7
खुदाई में मिले चांदी के सिक्के - फोटो : Getty
4- लक्ष्मी जी का पूजन करते समय पुराने चांदी के सिक्के और रुपयों के साथ कौड़ी भी रखें। पूजा के समय केसर और हल्दी का उपयोग जरूर करें। पूजा समाप्त होने के बाद सिक्कों रुपयों और कौड़ी को तिजोरी में रखने से बरकत होती है।
विज्ञापन

6 of 7
kuber yantra
5- धन लाभ चाहने वाले लोगों के लिए कुबेर यंत्र अत्यन्त फलदायक है। अक्षय तृतीया पर बेल के पेड़ के नीचे बैठकर इस यंत्र को सामने रखकर कुबेर मंत्र को शुद्धता पूर्वक जाप करने से यंत्र सिद्ध होता है तथा यंत्र सिद्ध होने के बाद इसे गल्ले या तिजोरी में स्थापित किया जाता है।
मंत्र
ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन्य धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि में देहित दापय स्वाहा
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kejriwal diwali
6- अक्षय तृतीया के दिन गाय के घी का दीपक घर ईशान कोण में जलाएं लेकिन ध्यान रहे कि दीपक में रुई की बाती की जगह लाल रंग के धागे का उपयोग हो। दीपक में थोड़ी केसर भी डाल लें। यह उपाय धन लाभ में सहायक होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें