लंबे विवाद के बाद आखिर शुक्रवार को अजित सिंह का सरकारी आवास 12 तुगलक रोड खाली होना शुरू हो गया। (सभी फोटो- अनिल कुमार/अमर उजाला) इस बंगले के खाली किए जाने के विरोध में अजित सिंह समर्थकों ने गुरूवार को गाजियाबाद में जमकर बवाल किया था। कुछ दिनों पहले ही इस बंगले का बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया गया था। अजित सिंह के समर्थक चाहते हैं कि 12 तुगलक रोड को उनके पिता के मेमोरियल में तब्दील किया जाए। बंगले के इस विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि यशवंत सिन्हा ने अजित सिंह पर मानहानि का केस करने की धमकी दी है। चौधरी अजित सिंह के सरकारी बंगले को शुक्रवार को खाली करते लोग।