फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दिवाली पर आतिशबाजी से बिगड़ा दिल्ली का हाल, कई इलाकों में छाई धुंध की चादर, विजिबिलिटी बेहद ही खराब

Sun, 15 Nov 2020 09:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : एएनआई
सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए दिवाली की रात दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। पहले से खराब दिल्ली की हवा और खराब हो गई और गंभीर स्थित में पहुंच गई। जगह-जगह एक्यूआई बढ़ता चला गया। 
 
विज्ञापन

2 of 8
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : एएनआई
दिवाली की रात हुई आतिशबाजी के चलते दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली रातभर दिवाली के पटाखों के प्रदूषण की चादर में लिपटी रही। दिल्ली में प्रदूषण की वजह से विजिबिलिटी बेहद ही खराब हो गई। 
 
विज्ञापन

3 of 8
diwali 2020 - फोटो : एएनआई
प्रदूषण नियंत्रण समिति के अनुसार आनंद विहार में 481 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह आईजीआई एयरपोर्ट पर 444, आईटीओ पर 457 और लोधी रोड पर 414 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ। 

 

4 of 8
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : ANI
गोविंदपुरी, कालकाजी, ग्रेटर कैलाश से लेकर इंडिया गेट तक के इलाके में हवा की गुणवत्ता खराब हुई है। पटाखों के प्रदूषण की वजह से कॉलोनियों में धुएं की चादर पसर गई।सड़कों से लेकर कॉलोनियों में पटाखों की अवैध बिक्री हुई व उन्हें जलाया गया।
 
विज्ञापन

5 of 8
आईटीओ इलाके की तस्वीर - फोटो : एएनआई
राजधानी दिल्ली में दिवाली के अगले दिन हवा बेहद ही खराब हो गई। आईटीओ इलाके में फिलहाल एयर क्वालिटी इंडेक्स 461 किया गया ।
 
विज्ञापन

6 of 8
आईटीओ इलाके की तस्वीर - फोटो : एएनआई
दिल्ली में प्रदूषण ज्यादा होने की वजह से विजिबिलिटी बेहद खराब हो गई है। सिविल लाइन्स और आईएसबीटी इलाके की तस्वीरें।
 
विज्ञापन

7 of 8
गीता कॉलोनी की तस्वीर - फोटो : एएनआई
दिवाली की अगली सुबह प्रदूषण की वजह से दिल्ली में धुंध की चादर छा गई गीता कॉलोनी की तस्वीरें
 
विज्ञापन

8 of 8
दिल्ली नगर निगम ने पानी का छिड़काव - फोटो : एएनआई
वहीं, उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सदर बाजार इलाके में वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए पानी का छिड़काव किया है। इस दौरान मेयर जय प्रकाश ने दिल्ली सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार की ज़िम्मेदारी है, लेकिन सरकार सो रही है। जबकि हम काम कर रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें