फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agneepath Scheme Protest: हिंसा में बदला प्रदर्शन, बलिया में फूंक दी ट्रेन की बोगी, अलीगढ़ में बसों में लगाई आग, पुलिस पर पथराव

Fri, 17 Jun 2022 02:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
Agneepath Scheme Protest - फोटो : अमर उजाला
अग्निपथ योजना का यूपी के कई शहरों में भारी विरोध हो रहा है। युवा सड़क पर हैं। योजना के विरोध में बलिया में शुक्रवार तड़के ही युवा सड़कों पर उतर आए। इस दौरान युवाओं ने जहां स्टेडियम में योजना के विरोध में पुलिस को ज्ञापन सौंपा, वहीं अराजकतत्वों ने रेलवे लाइन पर खड़ी ट्रेन की एक खाली बोगी में आग लगा दी। रेलवे स्टेशन पर भी तोड़फोड़ करने के साथ पत्थरबाजी भी की। मौके पर पहुंची भारी फोर्स ने दर्जनों युवाओं को हिरासत में लिया है। युवाओं को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग भी करना पड़ा। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। जौनपुर  वाजिदपुर तिराहे के युवाओं ने जाम कर दिया है। भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

2 of 15
Agneepath Scheme Protest - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में भी युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह नारनौल में युवाओं ने हंगामा किया, जिन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इस दौरान दो छात्र नेता सहित नौ युवाओं को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

3 of 15
हल्द्वानी में अग्निपथ योजना का विरोध - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में 'अग्निपथ' को लेकर विरोध जारी है। योजना के विरोध में शुक्रवार सुबह हल्द्वानी में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवाओं पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं। कई अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए युवाओं ने तिकोनिया पर जाम लगाया।

4 of 15
वाराणसी में युवाओं का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में कैंट स्टेशन इलाके के पास युवाओं का उग्र प्रदर्शन जा रही है। प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी भी हुई है। पुलिस के अधिकारी युवाओं को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 15
Agneepath Scheme Protest - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना मटसेना स्थित 43-किलोमीटर माइल स्टोन आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अग्निपथ के विरोध में युवाओं ने जाम लगाया। इस दौरान वाहनों पर पथराव कर दिया गया। उत्तर प्रदेश परिवहन बस की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। जाम से एक्सप्रेस-वे पर दोनों तरफ के वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

6 of 15
लखीसराय जंक्शन में छात्रों ने फूंकीं ट्रेन - फोटो : ANI
बिहार में युवाओं का हिंसक प्रदर्शन जारी है। इस बीच छात्रों ने जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन की दो बोगियां जलकर खाक हो चुकी हैं। बिहार के समस्तीपुर में भी योजना का विरोध जारी है। जानकारी के मुताबिक, युवाओं ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रोक लिया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन पर पथराव भी किया गया है। आरा जिले में गुरुवार को तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने 16 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। वहीं करीब 650 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन

7 of 15
पीपीगंज में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के पीपीगंज में रेलवे परिसर में खड़ी कैंपिंग कोच और स्टेशन पर छात्रों ने तोड़फोड़ की। सरकारी बसों में भी तोड़फोड़ की।

8 of 15
kanpur - फोटो : अमर उजाला
सेना में चार साल की नौकरी का विरोध कर रहे युवाओं को काबू में करने के लिए कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन के दोनों छोर सिटी साइड और कैंट साइड में फोर्स तैनात कर दी है।

9 of 15
जींद में पुलिस पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के जींद में पुलिस को निशाना बनाकर युवाओं ने पत्थरबाजी की। जिसमें एक पुलिस कर्मी हो गया है।

10 of 15
अलीगढ़ में दूसरे दिन भी प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है। थाना टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्रदर्शन हो रहा है। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए उपद्रवियों ने दो रोडवेज बसों में आग लगा दी। पुलिस के लाठीचार्ज के करने के बाद नाराज युवाओं ने पथराव कर दिया है। पथराव में कई पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं।

11 of 15
अलीगढ़ में बस में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन के चलते भयंकर जाम लगा हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने अभी तक चार गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। कई अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में हैं। पुलिस प्रशासन के लोग प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटे हैं।

12 of 15
अलीगढ़ में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों का कहना है, फिलहाल अलीगढ़ से नोएडा या दिल्ली जाने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे का उपुयोग करने से बचें। अति आवश्यक न हो तो कृपया यात्रा स्थगित कर दे।

13 of 15
अलीगढ़ में उपद्रवियों ने बस में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
कई जिलों में बवाल और आगजनी
  • बलिया में ट्रेन में आग लगाई गई 
  • वाराणसी में रेलवे ट्रैक पर आग लगाने की कोशिश
  • यमुना एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित
  • मथुरा, अलीगढ़, नोएडा में एक्सप्रेस-वे पर प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी की कोशिश
  • अलीगढ़ में कई स्थानों पर हंगामा
  • मथुरा में छात्रों की पुलिस के साथ भिड़ंत
  • आजमगढ़ में भी छात्रों का प्रदर्शन

14 of 15
अलीगढ़ में उपद्रवियों ने पुलिस चौकी में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि टप्पल में एक रोडवेज बस के टायर में आग लगाई गई है। कुछ इनपुट इस बात के मिले हैं कि छात्रों को भड़काया जा रहा है। मथुरा में कुछ जगह अभी भी प्रदर्शन चल रहा है। कुछ अराजक तत्व छात्रों के बीच घुस गए हैं। छात्रों को समझाया जा रहा है। इस काम में जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्राधानों को लगाया गया है।
विज्ञापन

15 of 15
अलीगढ़ में प्रदर्शन करते युवा - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने अब तक आठ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर हैं। प्रदर्शन कर रहे युवा टप्पल से जट्टारी पहुंचे हैं। यहां जबरन बाजार बंद करा दी। इसके साथ ही आगजनी भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें