फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DIG का अल्टीमेटम खत्म, नहीं मिला शिप्रा का सुराग

विज्ञापन
1 of 10
नोएडा से गायब हुई फैशन डिजाइनर शिप्रा मलिक के केस के सीएम तक पहुंचते ही नोएडा पुलिस समेत जिला गौतमबुद्धनगर की पुलिस ने भी हरकत में आ गई है। जिला के डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने माना है कि नोएडा पुलिस से प्रारंभिक जांच में बड़ी चूक हुई है और लापरवाही भी बरती गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी ने नोएडा पुलिस को दो घंटे का अल्टीमेटम देते हुए शिप्रा को ढूंढ कर लाने को कहा है।
विज्ञापन

DIG का अल्टीमेटम खत्म, नहीं म‌िला श‌िप्रा का सुराग

2 of 10
फैशन डिजाइनर शिप्रा मलिक का अपहरण हुए दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। मंगलवार शाम पुलिस ने विजया एंक्लेव के पास शिप्रा की स्विफ्ट कार जहां मिली थी, वहां घटना का नाट्य रूपांतरण भी किया। इसके अलावा अधिकारियों ने नोएडा से दिल्ली जाने वाले तीन प्रमुख मार्गों पर देर रात तक मंथन किया। शिप्रा की लास्ट लोकेशन लाजपत नगर में मिली है। अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि यहीं से शिप्रा को दिल्ली ले जाया गया होगा। (रिपोर्ट: सौरभ श्रीवास्तव/ अमर उजाला, नोएडा)
विज्ञापन

DIG का अल्टीमेटम खत्म, नहीं म‌िला श‌िप्रा का सुराग

3 of 10
एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि शिप्रा के पति चेतन मलिक, पिता सतीश कटारिया, सेक्टर-37 के सभी गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों सहित करीब 45 लोगों से गहनता से पूछताछ की गई। पुलिस की चार स्पेशल टीम ब्रह्मपुत्र मार्केट, सेक्टर-29 स्थित विजया एंक्लेव, सेक्टर-37 के सभी गेट पर लगाई गई। शिप्रा का एक पोस्टर भी तैयार किया गया जिसे सभी जगहों पर चस्पा करने के साथ-साथ उस पोस्टर को दिखाकर लोगों से जानकारी जुटाई गई।

DIG का अल्टीमेटम खत्म, नहीं म‌िला श‌िप्रा का सुराग

4 of 10
इन इलाकों के सभी सीसीटीवी कैमरों की भी पुलिस जांच कर रही है। जिस तरह से कार पार्क थी उससे प्रतीत होता है कि किसी जानकार ने वारदात अंजाम दी है। यह भी कयास लगाया जा रहा है कि लाजपत नगर ले जाकर मोबाइल से जानबूझकर दिल्ली कंट्रोल रूम को कॉल की गई हो। ऐसे कई सवाल हैं जिनके उत्तर तलाशने में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन

DIG का अल्टीमेटम खत्म, नहीं म‌िला श‌िप्रा का सुराग

5 of 10
मामले की पल-पल की रिपोर्ट मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद पुलिस के आला अधिकारियों से ले रहे हैं। इसी तरह गाजियाबाद से अपहरण की गई दीप्ति सरना केस पर भी सीएम की नजर थी और गाजियाबाद पुलिस ने 36 घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया था। सीएम की सख्ती के बाद आईजी मेरठ जोन सुजीत पांडे ने एसपी सिटी ऑफिस में डेरा डाला है।
विज्ञापन

DIG का अल्टीमेटम खत्म, नहीं म‌िला श‌िप्रा का सुराग

6 of 10
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आईजी ने एसटीएफ, क्राइम ब्रांच समेत कुल आठ टीमें गठित की गई हैं। दिल्ली-एनसीआर से जुड़े इस अपहरणकांड को सुलझाने के लिए साउथ दिल्ली पुलिस, नोएडा पुलिस व यूपी एसटीएफ के डीसीपी-एसपी, एडिशनल एसपी व डीएसपी लेवल के 18 अधिकारी और 90 पुलिसकर्मी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

DIG का अल्टीमेटम खत्म, नहीं म‌िला श‌िप्रा का सुराग

7 of 10
फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद शिप्रा ने ब्रह्मपुत्र मार्केट में शोरूम बनाया था। शोरूम लाजपत नगर दिल्ली निवासी राहुल तनेजा और उसके भाई गुलशन तनेजा से किराये पर लिया गया था। कुछ दिन बाद शिप्रा का विवाद दोनों भाई से हो गया। इसके बाद डकैती का मुकदमा दोनों भाई के खिलाफ शिप्रा की ओर से सेक्टर-20 में दर्ज किया गया और दोनों भाइयों ने शॉप खाली करवा दी।

DIG का अल्टीमेटम खत्म, नहीं म‌िला श‌िप्रा का सुराग

8 of 10
एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए जो तहरीर परिजनों की तरफ से मिली है उसमें राहुल व गुलशन पर अपहरण करने का शक जताया है। हालांकि, शक के आधार पर दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसके बाद छोड़ दिया गया।

DIG का अल्टीमेटम खत्म, नहीं म‌िला श‌िप्रा का सुराग

9 of 10
सेक्टर-6 स्थित एसपी सिटी ऑफिस में बने साइबर सेल में वार रूम बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट और सीएम की सख्ती के बाद नोएडा पुलिस हरकत में आई। मंगलवार रात करीब तीन बजे तक आला अधिकारियों की बैठक चली। सभी को उनके कार्य सौंपे गए। एएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और डीएसपी डॉ. अनूप कुमार को दिल्ली की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

DIG का अल्टीमेटम खत्म, नहीं म‌िला श‌िप्रा का सुराग

10 of 10
शिप्रा के मोबाइल के अनुसार उसकी लास्ट लोकेशन लाजपत नगर में सोमवार दोपहर 2:56 बजे की है। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि जो कॉल शिप्रा ने दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को की थी, उससे कुछ अहम सुराग मिलने की उमीद है। रिकार्डिंग मंगाई गई है जिसे सुनने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। चांदनी चौक की जिस दुकान से शिप्रा बुटीक के लिए कपड़े लाती थी, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। वहीं, आईजी सुजीत पांडे ने मौके का निरीक्षण खुद किया और डीएनडी फ्लाईओवर पहुंचकर उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें