फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ू हाथ में लेकर फोटो खिंचवाया और एक-एक करके खिसक लिए अधिकारी

Mon, 18 Sep 2017 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
1 of 5
खानापूर्ती करते अध‌िककिरी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को लेकर जिले में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा शुरू किया गया। यह पखवाड़ा दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर संपन्न होगा। पलवल के तहत रविवार को श्रमदान का कार्यक्रम किया गया। इस पखवाड़े का आरंभ मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने किया, जबकि उपायुक्त मनीराम शर्मा भी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन

2 of 5
फोटो ख‌िंचवाते अध‌िकारी - फोटो : अमर उजाला
हर बार की तरह इस बार भी स्वच्छता के नाम पर मात्र कुछ देर के लिए  नेताओं व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने श्रमदान देकर खानापूर्ति की तथा फोटो खिंचवाने तक सीमित रहे। बाद में नेता व अधिकारी वहां से एक-एक कर खिसक लिए और सफाई का कार्य सफाई कर्मी करते नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
खानापूर्ती करते अध‌िककिरी - फोटो : अमर उजाला
सबसे खास बात यह रही है कि पखवाड़े के तहत सुबह के समय केवल दुकड़िया मोहल्ला में ही इस श्रमदान का कार्य किया गया। उसके अलावा शहर में कहीं स्वच्छता अभियान नहीं चलाया गया तथा न ही कहीं किसी ने श्रमदान किया। अन्य स्थानों पर यूं ही रोजाना की तरह गंदगी के ढेर दिखाई दिए। इस पखवाड़े के तहत 15 दिन के अंदर शहर को स्वच्छ बनाने के दावे कितने सार्थक होंगे, यह तो 15 दिन के बाद ही पता चलेगा।

4 of 5
pm modi new
जिले में इस तरह का स्वच्छता अभियान भाजपा की सरकार बनने के बाद से लेकर तीन साल में कोई 20 वीं बार शुरू हुआ है।  खास बात यह है कि अभियान तो चलता है, परंतु सफाई कहीं दिखाई नहीं देती। पूरा शहर में गंदगी के ढेर दिखाई देते हैं। अभियान के बाद शहर में स्वच्छता बनाने की तरफ न तो सरकार का और न ही प्रशासन का नगर परिषद का ध्यान रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pm modi in dabhoi
​इस बात को लेकर शहर के लोगों में भी रोष नजर आता है। कार्यक्रम में  भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, नगर परिषद की चेयरर्पसन इंदू भारद्वाज, निगरानी समिति पलवल के चेयरमैन मुकेश सिंगला, मार्केट कमेटी पलवल के चेयरमैन रणबीर सिंह मनोज, पवन अग्रवाल, अविनाश शर्मा, उपमंडल अधिकारी (ना.)एस.के. चहल, सिविल सर्जन आदित्य स्वरूप गुप्ता, जिला बागवानी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एसडी आर्य, सचिव जिला रेडक्रास बिजेन्द्र सौरोत, नगर परिषद के एमई मानेन्द्र सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी नवीन शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें