फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटो खेला लुका-छिपी का खेल, फिर 19वीं मंजिल से कूद दी जान

Tue, 05 Jan 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 5
तिघरा गांव में रहने वाले एक युवक ने सेक्टर-57 स्थित हैबिकस टावर की 19 मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। आत्महत्या करने से पहले उसने साढ़े चार घंटे तक पुलिस, फायर ब्रिगेड, व परिजनों को खूब छकाया। राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला सत्यवान (19) तिघरा गांव में किराये पर रहता था।
विज्ञापन

घंटो खेला लुका-छिपी का खेल, फिर 19वीं मंजिल से कूद दी जान

2 of 5
यहां पर रहकर वह अपने बड़े भाई राजेंद्र के साथ इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। राजेंद्र सेक्टर-10 में रहता है, जबकि वह तिघरा गांव में रहता था। सोमवार की सुबह उसने अपने भाई को मोबाइल पर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। उसका भाई मौके पर पहुंचा तो वह हैबिकस टावर की 19वीं मंजिल पर वह चढ़ा हुआ था। बताया गया कि वहीं पर वह काम कर रहा था।
विज्ञापन

घंटो खेला लुका-छिपी का खेल, फिर 19वीं मंजिल से कूद दी जान

3 of 5
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड व उसके  मकान मालिक मौके पर पहुंचे। सब ने समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी उसने बात नहीं मानी। यह सब करते हुए साढ़े चार घंटे बीत गए। करीब ढाई बजे उसने छलांग लगा दी, और नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई।

घंटो खेला लुका-छिपी का खेल, फिर 19वीं मंजिल से कूद दी जान

4 of 5
सदर थाना पुलिस ने उसके बड़े भाई राजेंद्र के बयान लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।  उधर, ये भी चर्चा थी कि किसी मामले में पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद सत्यवान ने यह कदम उठाया है, लेकिन जांच अधिकारी महेंद्र पाठक ने ऐसी किसी बात से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घंटो खेला लुका-छिपी का खेल, फिर 19वीं मंजिल से कूद दी जान

5 of 5
घटना क्रम एक नजर
: 8:30 बजे घर से निकला।
: 9:05 बजे साइट पर पहुंचा।
: 9:30 बजे गोदाम से सामान निकलवाया।
: 9:38 बजे भाई के मोबाइल पर आत्महत्या करने की धमकी दी।
: 10:18 बजे उसका भाई मौके पर पहुंचा।
: 10:30 बजे सदर थाने में घटना की जानकारी मिली।
: 11:00 पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर।
: 11:15 बजे पुलिस ने आसपास से भीड़ हटाई।
: 2:30 बजे युवक ने कूदकर आत्महत्या की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें