फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू के बाद अब दिल्ली यूनिवर्सिटी में जलाई गई मनुस्मृति

Thu, 14 Apr 2016 03:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डीयू में जलाई गई मनुस्मृति - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
दिल्ली विश्वविद्यालय में आइसा के उठो मेरे देश अभियान के अंतर्गत निकाले गए मार्च में बुधवार को मनुस्मृति को जलाया गया। इससे पहले जेएनयू में भी मनुस्मृति को जला दिया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
डीयू में जलाई गई मनुस्मृति - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) की ओर से बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में समानता व न्याय के लिए मार्च निकाला गया। आइसा की ओर से बीते एक माह से देश में उठो मेरे देश अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
डीयू में जलाई गई मनुस्मृति - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
इसके अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने नॉर्थ कैंपस स्थित आर्ट्र्स फैकल्टी के बाहर मनुस्मृति की प्रतियां भी जलाईं। आइसा के इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को इस बात की जानकारी देना था कि केंद्र सरकार व संघ जिस तरह से शहीद भगत सिंह व अंबेडकर की तस्वीर पेश कर रहे हैं वह गलत है।

4 of 5
डीयू में जलाई गई मनुस्मृति - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
आइसा की ओर से निकाले गए मार्च में लगभग 200 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। मार्च के दौरान छात्रों ने रोहित वेमुला को न्याय के लिए नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डीयू में जलाई गई मनुस्मृति - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
दरअसल, क्रांतिकारी युवा संगठन ने हंसराज कॉलेज में दलित छात्र के साथ अनुचित व्यवहार के विरोध में मनुस्मृति जलाने का ऐलान किया था, लेकिन जलाने से पहले ही केवाईएस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें