फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत के बाद मां ने कहा-'ग़द्दारों से बचकर रहे कन्हैया'

विज्ञापन
1 of 7
देशद्रोह के मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद उनकी मां मीना देवी कहती हैं कि वे अपने बेटे को सलाह देंगी कि वह ग़द्दारों से बचकर रहे। मीना देवी ने कहा, "मैं उन्हें सलाह दूँगी ग़द्दारों से बचकर रहो। दोस्त भी ग़द्दारी करता है, उससे बचकर रहो।" वे पूछती हैं, "इसके सिवाय मां और क्या सलाह दे सकती है।" (रिपोर्टः बीबीसी हिंदी/सुशील सिंह)
विज्ञापन

जमानत के बाद मां ने कहा-'ग़द्दारों से बचकर रहे कन्हैया'

2 of 7
उनका कहना है कि उनका बेटा निर्दोष है और उसका बरी होना पहली जीत है। उन्हें संविधान पर पूरा भरोसा है और झूठ-सच का यह जो मामला फँसाया गया था इस पर आए फ़ैसले के बाद वे खुश हैं। मीना कुमारी कहती हैं कि कन्हैया को साज़िश के तहत फँसाया गया है और उन्हें अपने बेटे पर पूरा भरोसा था।
विज्ञापन

जमानत के बाद मां ने कहा-'ग़द्दारों से बचकर रहे कन्हैया'

3 of 7
कन्हैया की गिरफ्तारी के बारे में वह कहती हैं कि सब कुछ एकाएक हुआ था। वह कहती हैं, "मन तो होता था बात करने के लिए, लेकिन लाचार थी। बेटे से कैसे बात करती?" वे बताती हैं कि कन्हैया की गिरफ्तारी के बाद पास के गांवों के जो लोग मिलने आते थे, कहते थे कि बच्चा ग़रीब है या बिहार का है, इसलिए उसे फँसाया जा रहा है।

जमानत के बाद मां ने कहा-'ग़द्दारों से बचकर रहे कन्हैया'

4 of 7
वहीं कन्हैया के पिता जयशकर सिंह कहते हैं कि पूरा गांव कन्हैया की ज़मानत से ख़ुश है। कन्हैया पर लगे देशद्रोह के आरोप पर वे कहते हैं कि वह "विरोधियों की साज़िश का शिकार हुआ।" वे कहते हैं, "विरोधी लोगों की साज़िश थी फँसाने की।"
विज्ञापन

जमानत के बाद मां ने कहा-'ग़द्दारों से बचकर रहे कन्हैया'

5 of 7
जयशंकर कहते हैं कि कन्हैया वामपंथी विचारधारा से जुड़े हैं। वहां (जेएनयू में) आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी की सांठगांठ है और कन्हैया ने जेएनयू में चुनावों में उनके उम्मीदवार को हरा दिया था। इसीलिए उन्हें टारगेट किया गया।
विज्ञापन

जमानत के बाद मां ने कहा-'ग़द्दारों से बचकर रहे कन्हैया'

6 of 7
वे कहते हैं कि वे उन्हें अच्छा इंसान बने रहने और अपने संकल्प पर कायम रहने का सुझाव देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत के बाद मां ने कहा-'ग़द्दारों से बचकर रहे कन्हैया'

7 of 7
कन्हैया कुमार को 10 हज़ार रुपए के मुचलके पर छह महीने के लिए ज़मानत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें