शादी के चार दिन बाद ही सोमवार को अल्फा-2 सेक्टर में नवदंपति की मौत हो गई। उनके शव बाथरूम में मिले। उनके शरीर पर कपड़े नहीं थे। पुलिस दोनों को कैलाश अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाथरूम में गैस गीजर चल रहा था। दम घुटने से पुलिस दंपति की मौत होने की आशंका जता रही है। युवक की शादी 21 जनवरी को हापुड़ निवासी युवती से हुई थी।
विज्ञापन
शादी के चार दिन बाद ही बाथरूम में नग्न मिली दंपति की लाश
2 of 7
मोजरबेयर कंपनी में बतौर इंजीनियर सतीश सैनी मूलरूप से गुड़गांव के रहने वाले हैं। वह कई साल से सेक्टर अल्फा-2 के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। उनका इकलौता बेटा चेतन सैनी (29) सेक्टर में ही परचून की दुकान करता है। 21 जनवरी को उसकी शादी ब्रह्मगढ़ी, जिला हापुड़ निवासी किरन से हुई। 22 को परिवार के लोग शादी के बाद घर लौटे। 24 जनवरी को किरन और चेतन खाना खाने के बाद तीसरी मंजिल स्थित कमरे में सोने चले गए।
विज्ञापन
शादी के चार दिन बाद ही बाथरूम में नग्न मिली दंपति की लाश
3 of 7
सोमवार सुबह दोनों नीचे उतरकर नहीं आए तो माता-पिता ने तीसरी मंजिल पर जाकर उन्हें आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया। दोपहर 12 बजे तक भी दंपति नीचे नहीं उतरा। सतीश ने चेतन का मोबाइल भी मिलाया, परंतु उसे रिसीव नहीं किया गया। इसके बाद सतीश ने पड़ोसी को आवाज देकर बुलाया। पड़ोसी दीवार फांदकर पीछे के कमरे से अंदर घुस गया।
शादी के चार दिन बाद ही बाथरूम में नग्न मिली दंपति की लाश
4 of 7
उसे दंपति का शव बाथरूम में पड़ा दिखा। शव देखकर उसके होश फाख्ता हो गए। पड़ोसी ने शोर मचाते हुए दरवाजा खोला। शोर-शराबा होने पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कैलाश अस्पताल से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस की प्राथमिक जांच में दंपति की मौत गैस गीजर चालू होने से दम घुटने से होनी बताई जा रही है। मौत का असल कारण जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
शादी के चार दिन बाद ही बाथरूम में नग्न मिली दंपति की लाश
5 of 7
पुलिस के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि दंपति की मौत दम घुटने से हुई। बाथरूम में गैस गीजर चालू होने से उनका दम घुटा होगा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
शादी के चार दिन बाद ही बाथरूम में नग्न मिली दंपति की लाश
6 of 7
बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। घर के बाहर खड़ी लोगों की भीड़ उन्हें संभाल रही थी।
शादी के चार दिन बाद ही बाथरूम में नग्न मिली दंपति की लाश
7 of 7
पुलिस ने सतीश को बताया कि बहु और बेटे की मौत गीजर से निकलने वाली गैस से हुई है तो वह रोते हुए बोले कि करंट के डर से ही गैस गीजर लगवाया था। बच्चों की सुरक्षा ही मौत का कारण बन गई।