बृहस्पतिवार शाम जानसठ के मौलाना नजीर अहमद पर राजनगर एक्सटेंशन के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इससे मुरादनगर में हंगामा हो गया। बड़ी संख्या में लोग हाईवे पर आ गए और जाम लगाकर मारपीट शुरू कर दी। बाजार बंद हो गए और हड़कंप मच गया। एसएसपी के दंगा नियंत्रण येलो स्कीम लागू कर पुलिस बल मौके पर भेजा।
विज्ञापन
तस्वीरें: मौलाना के साथ मारपीट के बाद भड़के लोग, तोड़फोड़
2 of 6
मोअजिज लोगों की मदद से मामला शांत कराया। थाने में तहरीर दी गई है। पीएसी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दूसरी तरफ, सिहानी गेट पुलिस ने तस्करी के गोवंश मुक्त कराकर ला रहे हिंदु युवा वाहिनी के कुछ युवकों को मौलाना से मारपीट के शक में हिरासत में लिया तो युवा वाहिनी के लोग भड़क गए। उन्होंने हंगामा कर राजनगर एक्सटेंशन पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि पकड़े युवक बेकुसूर हैं, उन्होंने हमला नहीं किया। युवकों के छोड़ने के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
तस्वीरें: मौलाना के साथ मारपीट के बाद भड़के लोग, तोड़फोड़
3 of 6
मौलाना नजीर अहमद को मुजफ्फरनगर दंगे के बाद से वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। उनके साथ कार में चार गनर भी थे। हमले के बाद वे मुरादनगर पहुंचे। बस स्टैंड के पास धार्मिक स्थल में जाकर बताया कि उनके और उनके बेटे पर राजनगर एक्सटेंशन के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला किया है। धार्मिक स्थल पर मौजूद लोग बिफर गए और उन्होंने हाईवे जाम किया।
तस्वीरें: मौलाना के साथ मारपीट के बाद भड़के लोग, तोड़फोड़
4 of 6
इस दौरान भीड़ ने मौके से गुजर रहे लोगों से मारपीट की। मामले में प्रमुख की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। एसएसपी ने बताया कि अब मामला शांत है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी तरफ, बृहस्पतिवार शाम करहेड़ा में लोगों ने ट्रक में तस्करी कर ले जा रहे 16 गोवंश पकड़े और उन्हें नंदी पार्क ले गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: मौलाना के साथ मारपीट के बाद भड़के लोग, तोड़फोड़
5 of 6
इसी दौरान राजनगर एक्सटेंशन केपास कुछ युवकों ने कार सवार जानसाठ केधार्मिक स्थल के प्रमुख और उनकेबेटे के साथ मारपीट और कार में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया। इस पर गोवंश लेकर आए लोग भड़क गए, उनका कहना था कि जिन्हें पुलिस ने पकड़ा है, वे युवक उनकेसाथ हैं, उन्होंने तोड़फोड़ नहीं की है। वे बेकुसूर हैं। गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने युवकों को छोड़ दिया तो लोग शांत हुए। ट्रक चालक को सिहानी गेट पुलिस ने हिरासत में लिया है।
तस्वीरें: मौलाना के साथ मारपीट के बाद भड़के लोग, तोड़फोड़
6 of 6
लोगों ने करीब 10 मिनट हाईवे जाम रखा। इस दौरान वाहनों की दोनों ओर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। यातायात सुचारू होने पर मुसाफिरों ने राहत की सांस ली। मुरादनगर में एक धार्मिक स्थल के पास काफी दुकानें है। हाईवे जाम और हंगामा होते देख रात में 9 से 10 बजे तक खुलने वाला बाजार साढ़े सात बजे ही बंद हो गया और कस्बे पर सन्नाटा पसरा गया। धार्मिक स्थल के प्रमुख केसाथ चार गनर भी थे। बताया कि जाता है कि जब कार में तोड़फोड़ कर रहे थे तो गनरों ने बचाव नहीं किया।