फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 साल बाद एक स्पीकर ने बिगाड़ा यहां का माहौल

विज्ञापन
1 of 13
फरीदनगर कस्बे में सांप्रदायिक बवाल के बाद सोमवार को वहां अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल रहा। चप्पे-चप्पे पर फोर्स है, कस्बे को पुलिस ने तीन सेक्टरों में बांटा है। दुकान, स्कूल और बैंक बंद रहे। (सभी फोटो- अमर उजाला, गाजियाबाद)
विज्ञापन

24 साल बाद एक स्पीकर ने बिगाड़ा यहां का माहौल

2 of 13
324 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें से 24 लोग नामजद हैं। बवाल की गाज एसएचओ भोजपुर डालचंद पर गिरी है। उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि सीओ के पूछने पर भी एसएचओ ने फोर्स की डिमांड नहीं की। कहते रहे कि फोर्स नहीं चाहिए।
विज्ञापन

24 साल बाद एक स्पीकर ने बिगाड़ा यहां का माहौल

3 of 13
एसएचओ थाने का फोर्स लेकर ही मौके पर पहुंचे तो पथराव कर दिया गया, जिसमें भोजपुर की जिप्सी क्षतिग्रस्त हो गई और तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। एसएसपी के पीआरओ ब्रजेश शर्मा को भोजपुर थाने की कमान सौंपी गई है।

24 साल बाद एक स्पीकर ने बिगाड़ा यहां का माहौल

4 of 13
तनाव कम करने को पीस कमेटी की मीटिंग की गई। रविवार रात ढाई घंटे तक चले बवाल के दौरान उपद्रवियों ने दर्जनों दुकानों में लूट और तोड़फोड़ की थी। बाइक तोड़ी गई थीं।
विज्ञापन

24 साल बाद एक स्पीकर ने बिगाड़ा यहां का माहौल

5 of 13
सोमवार को मुकेश गोयल, देवेंद्र सिंघल, राजू ज्वैलर्स, मोनू टेलर, मुकेश किराना स्टोर, मूलचंद हलवाई लूट और तोड़फोड़ की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे। दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

24 साल बाद एक स्पीकर ने बिगाड़ा यहां का माहौल

6 of 13
रात में ही पुलिस ने सड़कों से पत्थर हटवाने का काम शुरू कर दिया था। हापुड़, मेरठ, बागपत, गौतमबुद्धनगर समेत कई जनपदों का पुलिस बल, आला अधिकारी और पीएसी की दो कंपनियां डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन

24 साल बाद एक स्पीकर ने बिगाड़ा यहां का माहौल

7 of 13
एसओ ब्रजेश शर्मा ने बताया कि धारा 147, 148, 149, 307, 353ए, 353, 427 के तहत 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसमें दोनों समुदायों पर आरोप है। पथराव में एसआई जगमोहन शर्मा, सिपाही अमित कुमार एवं संजीव घायल हुए थे। पुलिस जिप्सी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पथराव में घिरे पुलिसवालों ने हवाई फायरिंग कर जान बचाई थी।

24 साल बाद एक स्पीकर ने बिगाड़ा यहां का माहौल

8 of 13
पुलिस प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों और नेताओं के फरीदनगर में घुसने पर पाबंदी लगा दी है। भोजपुर थाने के सामने बैरियर लगाए गए हैं। पुलिस की सख्ती के विरोध में सोमवार को भाजपा नेता मोदीननगर-पिलखुवा मार्ग पर बैठ गए।

24 साल बाद एक स्पीकर ने बिगाड़ा यहां का माहौल

9 of 13
फरीदनगर कस्बे में धार्मिकस्थल का स्पीकर बंद करने को लेकर रविवार को दंगा हो गया था। इसे देखते लोनी पुलिस सतर्क हो गई है। आला अधिकारियों ने सोमवार को लोगों के साथ पीस मीटिंग की। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

24 साल बाद एक स्पीकर ने बिगाड़ा यहां का माहौल

10 of 13
भाजपाइयों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। सोमवार सुबह रालोद विधायक सुदेश शर्मा को बैरियर पर रोक दिया गया तो उनकी पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई। बाद में एसएसपी से बातचीत कर विधायक मोदीनगर लौट गए।

24 साल बाद एक स्पीकर ने बिगाड़ा यहां का माहौल

11 of 13
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को चिंहित कर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। गांव में स्थायी पुलिस पिकेट रहेगी। कस्बे में दहशत का आलम इस कदर है कि लोग घरों में दुबके हैं। खिड़कियों से झांकते हुए हालात देख रहे हैं।

24 साल बाद एक स्पीकर ने बिगाड़ा यहां का माहौल

12 of 13
भाईचारे की मिसाल कायम करने वाले फरीदनगर में दहशत का माहौल है। एक-दूसरे के दुखदर्द में खड़े होने वाले लोग आज एक-दूसरे को दहशत की निगाह से देख रहे हैं। कस्बे के बुजुर्ग बताते हैं कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब दो समुदाय आमने-सामने आए हैं। 24 सालों से यहां ऐसा नहीं हुआ था। कस्बे को किसी की नजर लग गई है।
विज्ञापन

24 साल बाद एक स्पीकर ने बिगाड़ा यहां का माहौल

13 of 13
नगर पंचायत फरीदनगर पहला वो कस्बा है, जहां कानपुर के साथ उत्तर प्रदेश में दूसरी नगर पंचायत घोषित हुई थी। हालांकि कानपुर महानगर का रूप ले चुका है और फरीदनगर आज भी नगर पंचायत तक सिमटकर रह गया है। फरीदनगर का मिल्क केक यूपी, दिल्ली-एनसीआर में मशहूर है। उपद्रव के जख्म धीरे-धीरे सामने आने शुरू हो गए हैं। सोमवार को लूट की जानकारी देता हुआ राजू सर्राफ बेहोश होकर गिर पड़ा। दूसरी तरफ, फिरदौस की फल की दुकान लुटने के कारण आंखों से आंसू निकल आए। कर्ज लेकर महिला ने फलों की ठेली लगानी शुरू की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें