नवविवाहित प्रेमिका और प्रेमी ने एकसाथ जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में दोनों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्रेमिका की मौत हो गई जबकि प्रेमी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
2 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमिका की 15 दिन पहले शादी हुई थी। युवती का गांव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। युवती के परिजनों को पता चला तो उन्होंने युवती की शादी कर दी। युवती शादी से खुश नहीं थी।
विज्ञापन
3 of 4
सांकेतिक तस्वीर
गत एक मई को दोनों मोदीनगर भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में पहुंचे। इस गांव में युवती की रिश्तेदारी है। यहां दोनों ने एकसाथ जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पहले दोनों को मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत में दोनों को मेरठ रेफर किया गया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात प्रेमिका की मौत हो गई जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है।
एसएचओ उमेश बहादुर सिंह का कहना है पंचनामा भर युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। हालांकि घटना स्थल मोदीनगर भोजपुर थाना क्षेत्र का है।