फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड : प्रशासन का सबसे बड़ा सवाल, कैसे मिली रायन इंटरनेशनल को मान्यता?

Thu, 21 Sep 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
रयान स्कूल - फोटो : SELF
प्रशासन भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल की कुंडली खंगालने में जुट गया है। रायन ग्रुप से जुड़े सभी स्कूलों की जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश दिए गए हैं। उपायुक्त विनय प्रताप ने स्कूल से संबंधित सभी दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड तलब किया है। स्कूल की जमीन का रिकॉर्ड पटवारी से मांगा गया है। स्कूल को मान्यता कैसे मिली, इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

2 of 5
रायन इंटरनेशनल स्कूल - फोटो : अमर उजाला
प्रद्युम्न की हत्या के बाद सीबीएसई ने भी सुरक्षा खामियों को लेकर सख्त रवैया अपनाया है। स्कूल की मान्यता रद्द करने का नोटिस दिया गया है। अब प्रशासक का जिम्मा उपायुक्त विनय प्रताप के पास है। सोमवार को एसडीएम को इस बारे में जांच करने को कहा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी से सभी रिपोर्ट तैयार कर दो दिन में उपायुक्त कार्यालय भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन

3 of 5
ryan school - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि केवल भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल के पास सीबीएसई से मान्यता है। सेक्टर-40 और सेक्टर-31 के स्कूल के पास मान्यता नहीं है। स्कूल ने बोर्ड को अंधेरे में रखकर मान्यता हासिल की है। भोंडसी के स्कूल के अंतर्गत ही सेक्टर-31 का स्कूल शैडो स्कूल है।

4 of 5
गुरुग्राम में स्कूल के बाहर जमा लोग
सेक्टर-31 के स्कूल के पास मान्यता नहीं होने के चलते यहां के छात्रों को भोंडसी के स्कूल के अंतगर्त रजिस्ट्रेशन कराकर परीक्षा दिलाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विनय प्रताप - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में शिक्षा अधिकारी को जांच करने को कहा गया है। स्कूल के सभी कागजात खंगाले जा रहे हैं। सभी पहलुओं पर जांच शुरू की गई है।
- विनय प्रताप, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें