फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम शूटआउट: 10 दिन बाद जिंदगी की जंग हार गया जज का बेटा, जाते-जाते 3 को दे गया जिंदगी

Tue, 23 Oct 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
gurugram shootout - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम गोलीकांड से पूरा शहर हिल गया था। इस घटना में जज की पत्नी और बेटे को गनर ने गोली मार दी थी। इलाज के दौरान जज की पत्नी की मौत हो गई थी। वहीं घायल जज के बेटे की मंगलवार सुबह मौत गई। इसके बाद एक और बात सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
Gurugram murder
बता दें कि डीसीपी क्राइम गुरुग्राम ने एक प्रेस कांफ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया था कि 13 अक्तूबर को हुई पूरी घटना गुस्से में आकर की गई। महिपाल ने हत्या की कोई योजना पहले से नहीं बनाई थी। बल्कि उस दिन कुछ ऐसा हुआ कि गनर को गुस्सा आया और उसने जज की बीवी और बेटे पर गोली चला दी।
विज्ञापन

3 of 5
Gurugram murder
एसआईटी ने अपनी जांच के बारे में जो खुलासे किए हैं उससे इस पूरे गोलीकांड का मकसद ही बदल गया है। एसआईटी ने बताया कि इस पूरी वारदात का धर्म परिवर्तन से कोई संबंध ही नहीं है। न ही गनर महिपाल जज के परिवार से किसी बात से नाराज था। बल्कि उसने तो जांच अधिकारियों को बताया है कि वह जज और उसके परिवार की काफी इज्जत करता है और उन सब की काफी तारीफ भी की।

4 of 5
Gurugram murder
डीसीपी क्राइम सुमित ने बताया कि जज की पत्नी और बेटे 13 अक्तूबर को गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित मार्केट में कुछ खरीदारी करने गए थे। जब वह वापस लौटे तो गनर कार के पास मौजूद नहीं था। वह उन्हें छोड़कर कहीं चला गया था। काफी देर बाद जब महिपाल वापस आया तो उन दोनों ने उसे सबके सामने काफी डांट लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gurugram murder
इसी बात से वह गुस्से से भर गया और आवेश में आकर उसने जज की पत्नी और बेटे ध्रुव पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि महिपाल को ध्रुव ने थप्पड़ भी मारा था। मंगलवार सुबह ध्रुव की मौत हो गई, इस दौरान उसका दिल, जिगर और गुर्दा दान कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें