आईएमटी मानेसर के गांव शिकोहपुर निवासी एएसआई संत कुमार ने वाटिका सेक्टर-82ए स्थित ई टावर के फ्लैट नंबर-70 में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
2 of 5
संत बृहस्पतिवार को अपनी भतीजी व अभिनेता राजकुमार राव की बहन की शादी में शामिल होने के लिए फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से परिवार के साथ गांव शिकोहपुर आए थे। वह बल्लभगढ़ सेशन हाउस में बतौर इंचार्ज तैनात थे।
विज्ञापन
3 of 5
संतकुमार
- फोटो : अमर उजाला
एएसआई संत कुमार के पिता चंद्रसेन भी पुलिस में थे। वह थानेदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी मृत्यु होने के बाद उनकी मां व भाई गांव में रहते हैं, जबकि संत कुमार अपनी पत्नी, एमबीबीएस कर रही लड़की व एम फार्मेसी कर रहे लड़के साथ फरीदाबाद में शिफ्ट हो गए थे। उनकी लड़की डॉक्टरी की पढ़ाई करने के लिए बाहर ही रहती है, जबकि लड़का फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा है।
4 of 5
Suicide
बृहस्पतिवार रात को ही भतीजी की शादी कर्मा लेक लैंड स्थित फार्म हाउस में संपन्न हुई थी। भतीजी को विदा करने के बाद संत कुमार ने परिजनों व दोस्तों के साथ मिलकर खुशी में शराब भी पी थी। उन्होंने सिर पर पगड़ी बांध रखी थी। इसके बाद सभी परिजन, दोस्त व ग्रामीण गांव शिकोहपुर लौट गए।
जबकि वह वाटिका स्थित फ्लैट में डेंटिंग पेंटिंग के चल रहे काम को देखने पहुंच गए। वहीं एक कमरे में सो गए। साथ ही लगे दूसरे कमरे में काम करने वाले मजदूर सोए हुए थे। शुक्रवार अहले सुबह साढ़े तीन बजे उन्होंने शादी में सिर पर पहनी पगड़ी से ही हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।