फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने दिया ऐसे 'गुंडे' को टिकट जिस पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले, है बड़ा धन्नासेठ

Mon, 27 Feb 2017 06:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
wajid khan - फोटो : अमर उजाला
चुनाव में नेताओं के लिए साफ-सुथरी छवि की बात करना और ऐसे ही उम्मीदवारों को टिकट देने का दावा करना राजनीति में कोई नई बात नहीं है। आम आदमी पार्टी ने भी राजनीति में अपने कदम रखते हुए लोगों से यही दावा किया था।
विज्ञापन

2 of 7
wajid khan - फोटो : डेली मेल
दिल्ली में आप की सरकार को दो साल हो चुके हैं और इस दौरान दस से ज्यादा विधायकों और मंत्रियों पर आरोप लग चुके हैं और कुछ तो जेल तक पहुंचे लेकिन ये सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन

3 of 7
wajid khan - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में जल्द ही स्‍थानीय निकायों के चुनाव होने वाले हैं और इस बार 'आप' ने एक ऐसे शख्स को टिकट दिया है जिस पर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

4 of 7
kejriwal - फोटो : अमर उजाला
ओखला के रहने वाले वाजिद खान पर पिछले डेढ़ साल में ही पांच से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं और पेशे से बिल्डर वाजिद दिल्ली के बड़े धन कुबेरों में से एक हैं।
विज्ञापन

5 of 7
kejriwal - फोटो : अमर उजाला
कहा जाता है कि वाजिद खान ने बिल्डिंग मटिरियल सप्लाई करने का काम जब शुरु किया था तो वो एक ऑटो से सामान पहुंचाते थे लेकिन उनका विकास इतनी तेजी से हुआ कि अब वो राजधानी के सबसे धनी बिल्डरों में से एक माने जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
kejriwal - फोटो : अमर उजाला
मेल टूडे के मुताबिक साजिद खान पर दूसरे पर हमला करने का मामला दर्ज है। साजिद खान पर हमला करने के आरोप में जेल में बंद मोहम्मद परवेज कहते हैं कि वो ये जानकर हैरान हैं कि आप ने ऐसे शख्स को टिकट दिया है जिस पर पूर्व आप नेता पर हमला करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kejriwal
मेल टुडे के मुताबिक साजिद खान को टिकट देने की मुख्य वजह ये है कि वो आप नेता अमानतुल्लाह खान का करीबी है। हालांकि जब साजिद खान से उन पर लगे आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसे किसी भी आरोप से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें