रामजस कॉलेज में एबीवीपी व वामपंथी छात्र संगठनों के बीच हुई हिंसक झड़प से माहौल गरमा गया है। बृहस्पतिवार को डीयू से लेकर पुलिस मुख्यालय तक जोरदार प्रदर्शन हुआ। उमर खालिद कैंपस कार्यक्रम में नहीं पहुंचा और कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। लेकिन बृहस्पतिवार को पुलिस मुख्यालय के बाहर वामपंथी छात्र संगठनों के प्रदर्शन में उमर खालिद पहुंचा।
विज्ञापन
2 of 5
प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान खालिद ने कहा कि यदि मैं रामजस में बोलता तो कुछ ही लोग सुन पाते। अब पूरा देश मुझे सुन रहा है। कहा जाता है कि मैं राष्ट्र विरोधी हूं और मेरा आंतकी संगठनों के साथ संबंध हैं, जबकि दिल्ली पुुलिस अभी तक मेरे खिलाफ आरोप पत्र भी दायर नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
3 of 5
ramjas
- फोटो : अमर उजाला
वामपंथी छात्र संगठनों ने जहां पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया वहीं एबीवीपी ने नॉर्थ कैंपस स्थित आर्ट्स फैकल्टी में प्रदर्शन किया, जबकि एनएसयूआई ने कैंपस में शांति मार्च निकाला।
4 of 5
ramjas
- फोटो : अमर उजाला
देशद्रोह के आरोपों से घिरा जेएनयू का छात्र उमर खालिद डीयू कैंपस में विरोध के चलते कैंपस नहीं पहुंच पाया था। लेकिन बृहस्पतिवार को पुलिस मुख्यालय पर हुए प्रदर्शन में पहुंचा। वामपंथी छात्र संगठनों की ओर से आयोजित पुलिस मुख्यालय पर हुए प्रदर्शन में छात्रों ने इस घटना में शामिल आरोपियों और मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
इस प्रदर्शन में डीयू आइसा यूनिट समेत जेएनयू के वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों की तादाद को देखते हुए पुलिसकर्मी उन्हें शांति बनाए रखने के लिए समझाते रहे। लेकिन छात्र आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते रहे।