फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP : पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह को बताया दलितों का हक दिलाने वाला नेता

Tue, 05 Dec 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कुमार विश्वास - फोटो : self
आम आदमी पार्टी  ने वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के दलित समाज के आरक्षण के मसले पर दिए गए बयान से किनारा कर लिया है। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह को गरीब पिछड़े समाज का हक दिलाने वाली सख्शियत करार दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kumar vishwas
दरअसल, रविवार को कुमार विश्वास ने कहा था कि 1990 के दशक में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने समाज को जातीय आधार पर बांट दिया था। एक राष्ट्र के तौर पर इसका असर देश के लिए बुरा रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर दलित आरक्षण के मसले पर आप की तीखी आलोचना हुई। पार्टी को दलित विरोधी तक करार देने की मुहिम चल पड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
आप - फोटो : SELF
इस पर सोमवार को मीडिया से बात करते हुए आशुतोष ने कहा कि सोशल मीडिया पर पार्टी की गलत छवि बनाने की कोशिश निंदनीय है। पार्टी आरक्षण की संवैधानिक व्यवस्था, बाबा भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों व विचारधारा के पक्ष में खड़ी है।

4 of 5
केजरीवाल - फोटो : ani
संजय सिंह ने कहा कि 89 में तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लागू किया था। वह जातीय आधार पर देश को बांटने का काम नहीं कर रहे थे। बल्कि, अपने चुनावी वादे को उन्होंने पूरा किया, जिसके सहारे गरीब पिछड़े समाज को हक दिलाने की दिशा में ठोस प्रयास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरविंद केजरीवाल - फोटो : SELF
कुमार विश्वास के बयान पर संजय सिंह का कहना था कि यह उनकी निजी राय थी। उस पर उन्होंने सफाई भी दी है।  दूसरी तरफ दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि देश बिना समानता के आगे नही बढ़ सकता। संविधान ने मौका दिया कि सभी बराबरी के साथ आगे बढ़ सकें और समाज में अपनी एक अलग पहचान हासिल कर सकें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें