क्रिसमस को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई है। सदर बाजार से लेकर मॉल में क्रिसमस का रंग दिखने लगा है। क्रिसमस ट्री और उससे जुड़े अन्य सजावट के सामानों से सज चुके हैं। विभिन्न प्रकार के गिफ्ट आइटम बाजारों में लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इस त्योहार को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। क्रिसमस पर एक-दूसरों को उपहार देने के लिए लोगों ने खरीदारीर करनी शुरू कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
christmas
- फोटो : सुदर्शन झा
क्रिसमस ट्री के साथ-साथ बाजारों में सैंटा क्लॉज, चांद, सितारे, सैंटा की जर्सी, टोपी व मास्क और जिंगल बेल सहित कई तरह के आइटम मौजूद हैं, जो लोगों को जमकर लुभा रहे हैं। एमजीएफ मॉल स्थित गिफ्ट गैलरी संचालक की मानें तो क्रिसमस ट्री की खरीदारी को लेकर लोगों में ज्यादा रुचि देखने को मिल रही है। जिसके मद्देनजर इस बार क्रिसमस टी पर सितारों और घंटियों के साथ लाइटों की भी सजावट की गई है।
विज्ञापन
3 of 5
christmas
- फोटो : सुदर्शन झा
वहीं बच्चों के लिए क्रिसमस ट्री पर कई तरह के कारटून स्टीकर और सॉफ्ट टॉय भी लगाए गए हैं। बाजारों में क्रिसमस ट्री की कीमतें लंबाई और उनकी सजावट के आधार पर 300 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक रखी गई हैं। उपहार के तौर पर ग्रीटिंग कार्ड, शोपीस और चॉकलेट्स के पैक भी आकर्षक पैकिंग में उपलब्ध हैं।
4 of 5
christmas
- फोटो : सुदर्शन झा
म्यूजिकल गिफ्ट की बढ़ी डिमांड
अन्य उपहारों के साथ-साथ म्यूजिकल गिफ्ट्स की मांग भी बढ़ गई है। जिसे देखते हुए म्यूजिकल क्रिसमस ट्री, सैंटा की प्रतिमा अन्य खिलौने और ग्रीटिंग कार्ड भी तैयार किए गए हैं। जिनमें जीजस से जुड़े गीत और क्रिसमस पर आधारित गानों की धुन रिकार्ड कर भरे गए हैं।
क्रिसमस ट्र्री के नाम पर जेब हो रही ढीली
शहर के तमाम मिशनरी स्कूलों में क्रिसमस के त्योहार पर बच्चों को क्रिसमस ट्री और उससे जुड़े सजावट के सामान लाने को कहा गया है। मंहगाई के इस दौर में स्कूलों में त्यौर के लिए की जाने वाली खरीदारी अभिभावकों की जेब ढीली कर रही है।