फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने पूछा, 'पीएम जी सोनिया जी से इतना क्यों डरते हैं?'

Sat, 07 May 2016 12:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अगस्ता वेस्टलैंड डील के ख‌िलाफ आप का प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीड‌‌िया
अगस्ता वेस्टलैंड डील को लेकर केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। आप कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री निवास 7 आरसीआर और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर की ओर जाने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन‌कारियों को बीच रास्ते में ही रोक दिया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारी आगे न बढ़ सकें इसलिए अशोक रोड और दस जनपथ का रास्ता बंद कर दिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
अगुस्टा वेस्टलैंड डील के ख‌िलाफ आप का प्रदर्शन - फोटो : ani
आम आदमी पार्टी का इस मामले में शुरू से ही केंद्र सरकार पर आरोप है वो सोनिया गांधी और कांग्रेस नेताओं को बचा रही है। बीजेपी और कांग्रेस में यह डील हो चुकी है कि बीजेपी अगस्ता मामले में नहीं बोलेगी और कांग्रेस मोदी जी की डिग्री के बारे में नहीं बोलेगी।

4 of 5
- फोटो : ani
अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर अपने भाषण में सोनिया गांधी और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ' पीएम जी सोनिया जी से इतना क्यों डरते हैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगुस्टा वेस्टलैंड डील के ख‌िलाफ आप का प्रदर्शन - फोटो : ani
केजरीवाल ने आगे कहा कि दो सालों में एनडीए सरकार ने अगस्ता मामले में कोई जांच नहीं करवाई जबकि इटली सरकार ने जांच पूरी कर भी ली है। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे में बीजेपी-कांग्रेस दोनों की मिलीभगत बताई। वहीं सोनिया गांधी के दामाद रोबर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले पीएम मोदी वाड्रा को देश का दामाद कहते थे लेकिन दो साल हो गए हैं, लगता है कि मोदी जी ने भी उनको गोद ले लिया है। केजरीवाल ने कहा कि मामले की जांच करानी है तो सोनिया गांधी को गिरफ्तार कर दो दिन पूछताछ की जाए सच्चाई सामने आ ही जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें