आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने सदन में सबके सामने ईवीएम टाइप मशीन को हैक करके दिखाया। सौरभ ने आधे घंटे से भी ज्यादा चले अपने डेमो ये साबित कर दिया कि ईवीएम को भी आसानी से हैक किया जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
evm
सौरभ ने बताया कि ईवीएम के दो हिस्से होते हैं। दूसरे हिस्से को कंट्रोल पैनल कहते हैं जबकि रिटर्निंग ऑफिसर होता है जबकि वो हिस्सा जिसपर मतदान किया जाता है वो गत्ते के पीछे छिपा होता है। इसी हिस्से में एक विशेष कोड डालकर जिस भी पार्टी को चाहे जिता सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
evm
इसका सबसे बड़ा उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि भिंड में जो ईवीएम मशीन पकड़ी गई थी उसमें इसी तरह का कोड डाला गया था जो हटाए जाने से पहले ही डेमो के लिए रख दिया गया जिससे इसमें की गई छेड़छाड़ का पता चल गया।
4 of 5
evm
हालांकि सौरभ ने ये बात भी बताई कि ऐसा क्यों हुआ कि भिंड में जो मशीन पकड़ी गई उसके भी सारे वोट बीजेपी को ही जा रहे थे।
सौरभ ने ये चैलेंज भी किया है कि गुजरात में होने वाले चुनाव के दौरान अगर हमें ईवीएम मशीन दे दी जाए तो किसी भी दूसरी पार्टी को एक भी वोट नहीं मिलेंगे और ऐसा नहीं हुआ तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।