फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेता को रातभर तलाशते रहे परिजन, झाड़ियों से मिला शव

Mon, 28 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
बेगमपुर इलाके में ‘आप’ पूर्वांचल प्रकोष्ठ के सह-सचिव (दिल्ली प्रदेश) की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धीरेंद्र ईश्वर (32) रविवार शाम को नांगलोई मीटिंग में जाने की बात कर घर से निकले थे। धीरेंद्र का अर्धनग्न शव सोमवार सुबह बेगमपुर स्थित डीडीए ग्राउंड की झाड़ियों में मिला।
विज्ञापन

आप नेता को रातभर तलाशते रहे परिजन, झाड़ियों से मिला शव

2 of 9
धीरेंद्र का आधा सिर और गुप्तांग कटा हुआ मिला है। इसके अलावा किसी धारदार हथियार से उनके पेट व गले पर भी वार किए गए हैं। हत्या की खबर मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर संजय गांधी अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आप नेता को रातभर तलाशते रहे परिजन, झाड़ियों से मिला शव

3 of 9
पोस्टमार्टम मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में मेडिकल बोर्ड ने किया और शव परिजनों को सौंप दिया। मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले धीरेंद्र अपने परिवार के साथ बेगमपुर के बेगम विहार इलाके में रहते थे। परिवार में पत्नी राखी, तीन साल की बेटी श्रुति, माता-पिता के अलावा बड़ा भाई वीरेंद्र ईश्वर है। करीब दो सप्ताह पूर्व धीरेंद्र रोहिणी सेक्टर-24 से बेगमपुर स्थित मकान में शिफ्ट हुए थे।

आप नेता को रातभर तलाशते रहे परिजन, झाड़ियों से मिला शव

4 of 9
पार्टी कार्यकर्ता होने के अलावा धीरेंद्र का एक्योप्रेशर का भी काम था। परिवार के मुताबिक रविवार शाम को कृष्ण नामक एक अन्य पार्टी कार्यकर्ता उन्हें मीटिंग में ले जाने की बात कर घर से कार में नांगलोई लेकर चला गया था। परिवार ने शाम करीब 7:30 बजे धीरेंद्र के मोबाइल पर कॉल कर आने के बारे में पूछा तो उन्होंने मीटिंग में होने की बात बताई थी। इस बीच करीब 8:00 बजे धीरेंद्र का फोन बंद आने लगा। कृष्ण से जब धीरेंद्र के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसने डीडीए पार्क के पास छोड़ दिया था।
विज्ञापन

आप नेता को रातभर तलाशते रहे परिजन, झाड़ियों से मिला शव

5 of 9
परिवार रात भर धीरेंद्र की तलाश करता रहा। पुलिस को भी धीरेंद्र के लापता होने की सूचना दी गई। इस बीच सुबह करीब 7:00 बजे किसी ने धीरेंद्र का अर्धनग्न शव डीडीए पार्क की झाड़ियों में पड़ा देखकर पुलिस व परिवार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे क्या वजह रही और किसने हत्या की इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

आप नेता को रातभर तलाशते रहे परिजन, झाड़ियों से मिला शव

6 of 9
तीन दिन पूर्व ही जिले से प्रदेश इकाई मिली थी जिम्मेदारी-
आप में धीरेंद्र ईश्वर की गिनती ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ता के रूप में होती थी। यही वजह है कि तीन दिन पूर्व उन्हें जिले के बजाय प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी। नॉर्थ-वेस्ट पूर्वांचल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मणिकांत सिंह ने बताया कि धीरेंद्र पहले जिले में अध्यक्ष बाद में पूर्वांचल प्रकोष्ठ के सचिव रहे थे।
विज्ञापन

आप नेता को रातभर तलाशते रहे परिजन, झाड़ियों से मिला शव

7 of 9
उनकी लगन और काम को देखते हुए पार्टी ने उनकी तरक्की करते हुए प्रदेश इकाई में भेज दिया था। इसके अतिरिक्त उन्हें हिमाचल प्रदेश की टीम में भी जगह दी गई थी। धीरेंद्र की मौत की खबर सुनकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दुख जताया। इसके अलावा पार्टी के कई विधायक व बड़े नेता उसके घर व संजय गांधी अस्पताल भी पहुंचे।

आप नेता को रातभर तलाशते रहे परिजन, झाड़ियों से मिला शव

8 of 9
घर से 100 मीटर दूर मिला शव, मातम-
धीरेंद्र की मौत की खबर के बाद उसके परिवार में मातम का माहौल है। बुजुर्ग मां सुमित्रा व पिता राम विनोद ईश्वर का रोते-रोते बुरा हाल है। सुबह सात बजे घर से करीब सौ मीटर दूर आप नेता का शव मिला। धीरेंद्र के बड़े भाई वीरेंद्र ने बताया कि रविवार 7.30 बजे मां ने धीरेंद्र के मोबाइल पर कॉल की थी।
विज्ञापन

आप नेता को रातभर तलाशते रहे परिजन, झाड़ियों से मिला शव

9 of 9
तीन साल की मासूम अपने पापा से बात करने की जिद कर रही थी, लेकिन धीरेंद्र ने मीटिंग में होने की बात कर बात नहीं की थी। इसके बाद जब आठ बजे दोबारा कॉल की गई तो धीरेंद्र का फोन बंद आने लगा था। रात भर परिवार उनकी तलाश करता रहा। परिवार ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर इंसाफ दिलाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें