दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता फेंका गया। जूता फेंकने वाले युवक की पहचान वेद प्रकाश के रूप में हुई है। वह आम आदमी सेना का प्रदेशाध्यक्ष बताया जा रहा है। वह केजरीवाल से सीएनजी स्टिकर को पैसे लेकर बेचने वाले स्टिंग को लेकर सवाल कर रहा था। यह स्टिंग आम आदमी सेना की टीम ने ही किया था। वेद प्रकाश पुलिस की गिरफ्त में है।
विज्ञापन
2 of 7
shoe attack on kejriwal
- फोटो : जी पाॅल
दिल्ली सचिवालय में 15 अप्रैल से शुरू होने जा रहे सम विषम फॉर्मूले की तैयारी पर प्रेस वार्ता बुलाई गई थी। मुख्यमंत्री केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, परिवहन मंत्री गोपाल राय इसमें मौजूद थे। केजरीवाल ने बातचीत शुरू की। वह अभी छूट पाने वालों की श्रेणी बताना शुरू ही कर रहे थे कि तभी एक युवक अरविंद जी कहते हुए खड़ा हो गया।
विज्ञापन
3 of 7
shoe attack on kejriwal
- फोटो : जी पाॅल
उसने सीडी दिखाते हुए कहा कि सीएनजी स्टिकर को लेकर घोटाले का जो स्टिंग हुआ है उसपर आपने क्या किया। इससे पहले सुरक्षाकर्मी व आप नेता कुछ समझ पाते उसने केजरीवाल की ओर से सीडी फेंकते हुए कहा कि मैं आम आदमी सेना से हूं। सीडी फेंकनेे के बाद उसने तुरंत एक जूता मुख्यमंत्री की तरफ फेंक दिया। हालांकि जूता केजरीवाल को नहीं लगा।
4 of 7
shoe attack on kejriwal
- फोटो : जी पाॅल
वहां मौजूद लोगों और पुलिस ने उस युवक को दबोच कर पिटाई शुरू कर दी। इस घटना के बाद कुछ मिनटों तक केजरीवाल चुपचाप बैठे घटनाक्रम को देखते रहे लेकिन इसके बाद वह अपनी पूरी करके ही उठे। बताते चलें कि फर्जी सीएनजी स्टिकर और सीएनजी सिलेंडर फिटनेस चेकिंग को लेकर पहले भी आम आदमी सेना सवाल उठा चुकी है।
विज्ञापन
5 of 7
shoe attack on kejriwal
- फोटो : जी पाॅल
उस समय सम विषम खत्म होने के बाद आयोजित एक कार्यक्रम में 17 जनवरी को आम आदमी सेना की कार्यकर्ता भावना ने केजरीवाल पर स्याही फेंक दी थी। अब उसी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने केजरीवाल पर जूता फेंका है। परिवहन मंत्री गोपाल राय ने इस पूूरे वाकये को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रेस वार्ता को खराब करने की कोशिश थी।
विज्ञापन
6 of 7
shoe attack on kejriwal
- फोटो : जी पाॅल
यह कौन लोग कर रहे है, क्यों कर रहे है यह सबको पता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को शिकायत है तो वह मिलकर बातचीत से समाधान निकाले। इस तरह की हरकत पूरी तरह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वह जिस स्टिंग और विभाग की बात कर रहे हैं वह दिल्ली सरकार के अंतर्गत नहीं आता है।
आम आदमी सेना ने शुक्रवार को एक स्टिंग की रिकार्डिंग जारी की है। उन्होंने बताया कि सीएनजी पंप पर एक हजार रुपये में सीएनजी स्टीकर बेचे जा रहे हैं। यह उन वाहनों को भी दिए जा रहे हैं जो सीएनजी चालित नहीं है। उन्हें भी स्टीकर बेचा जा रहा है जिन्होंने सीएनजी तो लगवा रखी है लेकिन फिटनेस के बाद कंप्लायंस प्लेट ओके नहीं है।