फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कमला आडवाणी के अंतिम दर्शनों के लिए लगा राजनेताओं का जमावड़ा

Thu, 07 Apr 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
कमला आडवाणी - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी पंचतत्व में विलीन हो गईं।
विज्ञापन

2 of 15
कमला आडवाणी - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली
बृहस्पतिवार को उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनके बेटे जयंत आडवाणी ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

3 of 15
कमला आडवाणी - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली
85 वर्षीय कमला आडवाणी का निधन बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से एम्स में हो गया था।

4 of 15
कमला आडवाणी - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली
उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए देश की नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।
विज्ञापन

5 of 15
कमला आडवाणी - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली
पृथ्वीराज रोड स्थित आवास से कमला आडवाणी के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट दोपहर बाद लाया गया।
विज्ञापन

6 of 15
कमला आडवाणी - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली
कश्मीरी गेट स्थित घाट के अंदर व बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

7 of 15
कमला आडवाणी - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली
पार्थिव शरीर पहुंचने के पहले ही नेता निगम बोध घाट पर अंतिम झलक पाने के लिए पहुंचने लगे थे।

8 of 15
कमला आडवाणी - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली
कुछ देर तक घाट पर भी अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रखा गया।

9 of 15
कमला आडवाणी - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली
अंतिम संस्कार में ना केवल भाजपा नेता बल्कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी व आम आदमी पार्टी के कई नेता व उद्योगपति अनिल अंबानी शरीक हुए।

10 of 15
कमला आडवाणी - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घाट पर काफी देर तक मौजूद रहे।

11 of 15
कमला आडवाणी - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, संघ के वरिष्ठ नेता एमएम वैद्य, संगठन महामंत्री रामलाल, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, स्मृति ईरानी, सुषमा स्वराज, रविशंकर प्रसाद, राज्यवर्धन सिंह राठौर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,  समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया,  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, भाजपा नेता सुधांशु मित्तल, अनंत कुमार, किरीट सोमैया, विजय कुमार मल्होत्रा समेत बड़ी संख्या में राजनीतिक पार्टी के नेता यहां मौजूद थे।

12 of 15
कमला आडवाणी - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली
अपनी पत्नी कमला आडवाणी के पार्थिव शरीर को चिता पर लेटते देख लौह पुरुष लाल कृष्ण आडवाणी भी पिघल गए।

13 of 15
कमला आडवाणी - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली
उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

14 of 15
कमला आडवाणी - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली
अपने सुख-दुख की साथी को विदा होते देख आडवाणी के चेहरे पर दुख साफ तौर पर झलक रहा था।
विज्ञापन

15 of 15
कमला आडवाणी - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला, नई दिल्ली
यहां पर मौजूद गणमान्य लोगों सहित उनके रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधाते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें