पिछले चार महीने में दूसरी बार किसी सार्वजनिक जगह पर दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हमला की गई है और इन दोनों ही मामलों में हमला करने वाले आम आदमी सेना से ही जुड़े रहे हैं। अजीब बात ये है कि दोनों ही बार हमले के दौरान केजरीवाल ऑड ईवन से संबंधित बात कर रहे थे।
विज्ञापन
2 of 5
shoe attack on kejriwal
- फोटो : जी पाॅल
शनिवार को जहां दिल्ली के सबसे सुरक्षित इलाके दिल्ली सरकार के सचिवालय में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केजरीवाल पर हमला हुआ वहीं, इससे पहले जनवरी में दिल्ली के ही छत्रसाल स्टेडियम में एक महिला ने केजरीवाल पर स्याही फेंकी थी।
विज्ञापन
3 of 5
shoe attack on kejriwal
- फोटो : जी पाॅल
हालांकि इस घटना के बाद दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि आगे से दिल्ली सचिवालय में कोई भी कार्यक्रम नहीं होगा और इस तरह के कार्यक्रमों में केवल प्रमाणित पत्रकारों को ही आने की अनुमति दी जाएगी।
4 of 5
shoe attack on kejriwal
- फोटो : जी पाॅल
प्रेस कांफ्रेंस के बाद परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस जो भी उचित होगा उसके साथ कार्यवाही करेगी। गोपाल राय ने कहा कि जिस सीडी की बात की जा रही उसका दिल्ली सरकार से कोई लेना देना नहीं है और आरोप लगाने वाले संगठन ने कभी केंद्र सरकार के पास जाने की कोशिश नहीं की।
मालूम हो कि एक से 15 जनवरी को दिल्ली में पहली बार ऑड ईवन योजना पूरी होने के समाप्त होने के साथ दिल्ली सरकार ने लोगों को धन्यवाद देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें भावना अरोड़ा नाम की महिला ने केजरीवाल पर स्याही फेंकने की कोशिश की थी।