फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपके पास नहीं है आधार कार्ड तो नहीं कर पाएंगे ये 15 काम

Sat, 11 Mar 2017 03:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 16
सरकार ने घोषणा की है कि अब किसी भी छात्रवृत्ति को पाने के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है। इस बात के साथ ही आधार कार्ड की अहमियत बढ़ गई है। अगर आपने अभी तक आधार कार्ड नहीं बनवाया है तो आपको इन 15 सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो योजनाएं जिनके लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है...
विज्ञापन

2 of 16
सार्वजनिक वितरण प्रणाली
इस साल अप्रैल महीने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन और रसोई गैस पर छूट पाने के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी होगा। सरकार ने इसके लिए लोगों को 31 मार्च तक अपना आधार नंबर जमा करने की समय सीमा तय की है।
विज्ञापन

3 of 16
केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है जिनके पास आधार कार्ड नहीं होगा उन्हें भविष्य निधि का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि 15000 रुपये तक की मासिक आय वालों के लिए 31 मार्च तक अपना आधार नंबर रजिस्टर कराना अनिवार्य है ताकि वो ईपीएफ का अपना पैसा आसानी से इस्तेमाल कर सकें। 

4 of 16
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि कॉलेज और विश्‍विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए किसी भी छात्रवृत्ति के ‌लिए आधार कार्ड होना जरूरी है। जिस भी छात्र के पास आधार नंबर नहीं है उन्हें 20 जून तक नामांकन कराने का समय दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 16
जनधन योजना
प्रधानमंत्री जनधन योजना का लाभ पाने के लिए भी अनिवार्य होगा आधार कार्ड।
विज्ञापन

6 of 16
रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी पाने के लिए भी आधार कार्ड या आधार नंबर जरूरी है। इस नंबर से अटैच बैंक अकाउंट में सब्सिडी सीधे ही पहुंच जाती है।
विज्ञापन

7 of 16
पासपोर्ट
पासपोर्ट बनवाने के लिए अब आधार कार्ड या आधार नंबर का होना अनिवार्य कर दिया है।

8 of 16
- फोटो : self
सेबी ने स्टॉक एक्सचेंज में इंन्वेस्टमेंट करने के लिए निवास प्रमाण पत्र के तौर पर आधार कार्ड को मंजूरी दे दी है।

9 of 16
बैंक अकाउंट
अब किसी भी बैंक में खाता खुलवाने के लिए किसी भी प्रमाण-पत्र की जरूरत नहीं है इसके लिए आपके पास केवल आधार कार्ड का होना जरूरी है।

10 of 16
मतदाता
चुनाव में फर्जी मतदान को रोकने के ‌‌लिए सरकार ने वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना शुरु कर‌ दिया है। ऐसे में वोटिंग के ‌समय आधार कार्ड का लाना भी अनिवार्य होगा।

11 of 16
- फोटो : अमर उजाला
सरकार ने सभी भारतीयों के अपने जरूरी डॉक्यूमेंट का ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए डिजिलॉकर की सुविधा शुरु की है। अगर आपके पास आधार नंबर है तो आप इसके जरिए लॉग इन करके डिजिलॉकर बना सकते हैं और अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट सु‌रक्षित रख सकते हैं।

12 of 16
पेंशन
साम‌ाजिक सुरक्षा के तहम दी जाने वाली पेंशन योजनाओं में लगातार धांधली की शिकायत आती रहती हैं। इससे बचने के लिए राज्य सरकारों ने भी इस योजना के लाभार्थियों के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य करने का फैसला किया है।

13 of 16
- फोटो : फाइल फोटो
रिटायर हो चुके लोगों के लिए बार-बार अपने जीवित होने का प्रमाण-पत्र देना एक परेशानी का कारण है। इससे बचने के लिए केंद्र सरकार ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट योजना शुरु की है जिसे आधार कार्ड से लिंक किया गया है।

14 of 16
- फोटो : income tax
इनकम टैक्स रिटर्न भरने और इसका लाभ उठाने के लिए अब तक पैन कार्ड का होना जरूरी था जिसे अब आधार कार्ड के साथ लिंक करके आसानी से इसका लाभ उठाया जा सकता है।

15 of 16
ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर वाहन खरीदने और उसका पंजीकरण सहित टांसफर जैसे कामों में भी अब आधार कार्ड का होना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

16 of 16
दुनिया में सबसे धनवान मंदिरों में से एक आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर ने दान देने के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें