नोएडा में रहने वाले और दिल्ली की एक कंपनी में जनरल मैनेजर द्वारा मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या करने और उसकी पत्नी द्वारा बेटी को मारने के बाद खुद फांसी लगाने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मैनेजर के भाई ने मामले में पूरा सच बताया है, इस सच को जानकर हर कोई हैरान रह गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
2 of 5
मेट्रो के आगे कूदकर दी जान
- फोटो : लाल सिंह
पुलिस आत्महत्या की वजह की जांच कर रही है। वहीं, मृतक मैनेजर के भाई ने बताया कि परिवार में कोई विवाद नहीं था। भरत जे पहले काठमांडू में काम करते थे और इसके बाद नोएडा आ गए। मृतक के भाई ने बताया कि वो आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
3 of 5
जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : एएनआई
क्षेत्राधिकारी स्वेताभ पांडे ने बताया कि महिला आरएमएल अस्पताल में अपने पति के शव की पहचान करने गई थी। घर लौटने के बाद उसने अपनी बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया। देर रात उसने अपनी बेटी के साथ पंखे से लटककर जान दे दी। एसएचओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह लग रहा है कि शिवरंजनी ने पहले अपनी बेटी को पंखे से लटका कर मार दिया और फिर दूसरे कमरे में जाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
4 of 5
बेटी के साथ फांसी लगाने वाली महिला
- फोटो : लाल सिंह
कोतवाली एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी भुनवेश कुमार ने बताया कि मूल रूप से चेन्नई के रहने वाले 31 वर्षीय भरत जे दिल्ली स्थित गोल्डन टिप्स चाय कंपनी में जनरल मैनेजर थे। वह पहले काठमांडू में एक कंपनी में काम करते थे। सितंबर 2019 में वह भारत आए थे नोएडा के सेक्टर 128 की जे बी पवेलियन सोसाइटी में पत्नी शिवरंजनी, 5 साल की बेटी जयश्री और भाई कार्तिक के साथ रह रहे थे।
पति के मेट्रो के आगे कूदकर जान देने के बाद पत्नी ने बेटी संग लगाई फांसी
- फोटो : लाल सिंह
शिवरंजनी हाउसवाइफ थी और बेटी नर्सरी में पढ़ रही थी। भरत जे सुबह रोज की तरह नोएडा स्थित अपने घर से कंपनी गए थे। करीब 11.30 बजे दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दिल्ली पुलिस ने शव को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रखवाया और घरवालों को सूचना दी। शिवरंजनी बेटी और देवर के साथ मौके पर पहुंची थी। वहां से लौटने के बाद उसने यह कदम उठाया।