फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल बाद कहां है निर्भया के साथ सबसे ज्यादा क्रूरता करने वाला छठा दोषी, कैसे काट रहा है जिंदगी

Sat, 14 Dec 2019 03:33 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
निर्भया का नाबालिग दोषी
सात साल पहले दिल्ली की सड़कों पर चलती बस में निर्भया के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले छह दरिंदों में एक नाबालिग भी शामिल था। आज इतने वर्षों बाद जब निर्भया के दोषियों की फांसी को लेकर हलचल तेज हो गई है, तो सबकी नजरें उन चार हत्यारों पर टिकी हुई हैं, जो तिहाड़ में बंद हैं और अपनी जिंदगी के आखिरी दिन गिन रहे हैं। ऐसे में शायद ही किसी को निर्भया के उस छठे गुनहगार की याद है, जो इस वक्त अपने साथियों की मौत को सामने देखकर सिहर रहा होगा।
विज्ञापन

2 of 7
निर्भया का नाबालिग दोषी
निर्भया का यह छठा आरोपी 16 दिसंबर, 2012 की उस काली रात के कुछ महीने बाद ही 18 साल का हो जाता, लेकिन कानूनी रूप से घटना के वक्त नाबालिग होने के कारण कोर्ट ने मौजूदा कानून के आधार पर उसे सजा देने की बजाए सुधार गृह में भेजने का फैसला सुनाया था।
विज्ञापन

3 of 7
निर्भया का नाबालिग दोषी
देश की जनता ने पत्थर दिल से कोर्ट के इस फैसले को स्वीकार किया था। इसी घटना के बाद नाबालिगों की उम्र 18 से घटाकर 16 कर दी गई। निर्भया के छह दोषियों में से यह एकमात्र ऐसा शख्स है जिसका चेहरा आजतक देश की जनता से छुपा हुआ है। 

4 of 7
निर्भया के लिए इंसाफ की मांग करते लोग
निर्भया के साथ हुई दरिंदगी में शामिल यह तत्कालीन नाबालिग अब 24 साल का हो चुका है। कुछ सालों तक बाल सुधार गृह में रहने के बाद उसे दिसंबर 2016 में मुक्त कर दिया गया। फिलहाल वह दक्षिण भारत के किसी राज्य में कुक का काम कर रहा है। उसने दिल्ली में प्रेक्षणगृह में खाना पकाने का काम सीखा था। एक एनजीओ के अधिकारी ने बताया कि उसने अपना नया नाम रख लिया है। 
विज्ञापन

5 of 7
निर्भया के लिए इंसाफ की मांग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
एनजीओ के अधिकारी ने बताया कि उसकी असली पहचान और पुरानी जिंदगी की असलियत को छिपाने के लिए उसे दिल्ली एनसीआर से बहुत दूर भेज दिया गया है, जिससे लोग उसका पता न लगा सकें और वह एक नई जिंदगी शुरू कर सके। जहां वह काम करता है वहां भी लोगों को उसके वास्तविक नाम के बारे में नहीं पता और न ही कोई उसकी पिछली जिंदगी से अवगत है। 
विज्ञापन

6 of 7
निर्भया का नाबालिग दोषी - फोटो : अमर उजाला
यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि वह वारदात में शामिल बस चालक राम सिंह के लिए काम करता था। चालक के पास उसके 8000 रुपये बकाया थे और वह लगातार अपने पैसे मांग रहा था। वारदात की रात भी वह राम सिंह से अपने पैसे लेने के लिए गया था और इस जघन्य अपराध का हिस्सा हो गया। खबरों के अनुसार निर्भया के साथ सबसे अधिक क्रूरता इसी नाबालिग ने की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
निर्भया का नाबालिग दोषी - फोटो : अमर उजाला
इस वारदात से पहले यह नाबालिग दिल्ली से 240 किलोमीटर दूर एक गांव में रहता था। महज 11 साल की उम्र में वह अपना घर छोड़कर भाग गया था। दिल्ली आते ही सबसे पहले उसकी मुलाकात राम सिंह से हुई थी। रामसिंह ने उसे बस की सफाई के काम पर रख लिया और यहीं से उसकी नौकरी शुरू हो गई। राम सिंह ने निर्भया कांड के बाद तिहाड़ जिले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें