बुजुर्ग शख्स का भेष बनाकर पहुंचा एयरपोर्ट
- फोटो : ट्विटर सीआईएसएफ
एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों के अनुसार जयेश पटेल को कालकाजी, दिल्ली में रहने वाले अमरीक सिंह के पासपोर्ट पर अमेरिका भेजा जा रहा था। अमरीक सिंह के फिंगर प्रिंट पासपोर्ट कार्यालय से लिए गए थे। पुलिस आरोपी के इस दावे की जांच कर रही है। इसके बाद उसके वीजा का प्रबंध किया गया था। सब-एजेंट ने ही जयेश पटेल को व्हील चेयर का प्रबंध किया था। पुलिस एजेंट व सब-एजेंट की तलाश कर रही है।