फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो 9 बातें जो बताएंगी कि कौन सा लड़का आपको चाहता है

विज्ञापन
1 of 10
दिल्ली जैसे मेट्रोपॉलिटन शहर में जहां आप रोज ही किसी न किसी अजनबी से टकराते हैं, यह जानना बहुत मुश्किल है कि किसी के दिमाग में क्या चल रहा है। यहां तक कि अच्छे-अच्छे अनुभवी लोगों के लिए भी किसी का दिमाग पढ़ना आसान नहीं होता। लेकिन कुछ संकेत हैं जिन पर अगर ध्यान दिया जाए तो बहुत कुछ समझा जा सकता है। अगर आपको यह जानना है कि कोई लड़का आपके करीब आने की कोशिश कर रहा है या नहीं तो बस इन नौ बातों का ध्यान ररिए...
विज्ञापन

वो 9 बातें जो बताएंगी कि कौन सा लड़का आपको चाहता है

2 of 10
अगर कोई लड़का चाहे-अनचाहे आपके आस-पास मंडराता दिखे या आपसे अलग होने के बाद भी आप उसे देखना, सुनना और बात करना आपको अच्छा लगे तो समझ लीजिए कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है। और अगर आपको लगे कि वह आपके नोटिस में आने की कोशिश कर रहा है और आपको वह पहले से ज्यादा आकर्षक दिखने लगे तो समझ लें कि वह आप में रूचि ले रहा है। अब आपको तय करना है कि उसे कैसे जवाब दें।
विज्ञापन

वो 9 बातें जो बताएंगी कि कौन सा लड़का आपको चाहता है

3 of 10
हालांकि इस नुस्‍खे को आप सौ फिसदी सही नहीं कह सकते लेकिन अगर कोई आपसे बात करते हुए आप की आंखों में आंखें डाल कर आपकी तरफ देखे और यह सिलसिला सामान्य से कुछ ज्यादा लंबा हो तो समझिए कि उसे आपमें इंट्रेस्ट है। हालांकि कई बार निगाहें एक झटके में भी बहुत कुछ कह जाती हैं।

वो 9 बातें जो बताएंगी कि कौन सा लड़का आपको चाहता है

4 of 10
आपको कभी भी अपने से ज्यादा क्लोज पुरुष के बॉडी लैंग्वेज को इग्नोर नहीं करना चाहिए। अगर आपसे बात करते समय उसने अपने अंगूठे को बेल्ट लूप में डाला हुआ है या उसने अपने हाथ को पीछे रखा हुआ है तो निश्चित ही वह आपमें दिलचस्पी ले रहा है। एक शख्स का बॉडी पोस्चर उसका हाले दिल बखूबी बयां करता है। ये सभी साइन दिखाते हैं कि वह वाकई आपको बहुत पसंद करता है। हालांकि कुछ लड़कियां ये बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं।
विज्ञापन

वो 9 बातें जो बताएंगी कि कौन सा लड़का आपको चाहता है

5 of 10
ये बहुत ही नॉर्मल बात है कि आपका करीबी दोस्त आपको बार-बार प्यार से टच करे। इसका मतलब है कि वो आपकी ज्यादा से ज्यादा अटेंशन चाहता है। अगर आपको उसका छूना अच्छा लगा तो आप भी उसे दोबारा टच कर सकते हैं और उसे ये जता सकते हैं कि आप भी उसके प्रति आकर्षित हैं।
विज्ञापन

वो 9 बातें जो बताएंगी कि कौन सा लड़का आपको चाहता है

6 of 10
वो लड़के जिनमें अपने प्यार को जताने की हिम्मत कुछ कम होती है वो उन लड़कियों के सामने आने पर अपनी आंखें चुराते हैं जिनसे वो प्यार करते हैं। ये बहुत स्वाभाविक और आकर्षक भी होता है। लेकिन अगर उसकी आंखें खुलें और वो अपनी पलकें ऊपर उठाए तो उसमें सिर्फ और सिर्फ आपके लिए प्यार ही होगा। उससे बात करने के दौरान आप इस बात को ‌नोटिस भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

वो 9 बातें जो बताएंगी कि कौन सा लड़का आपको चाहता है

7 of 10
एक मुस्कान हर हाल में पॉजिटिव साइन ही होती है। अगर आपका दोस्त आपको देखकर स्माइल करे तो आप भी करें और उसे आपको अप्रोच करने दें। इस तरह आप दोनों एक दूसरे के और करीब आ जाएंगे। ऐसा होने पर आप जरा भी ना शर्माएं और अगर आप उसे पसंद करती हैं तो आप पहले भी आगे आ सकती हैं। अपनी दोस्ती या प्यार पहले जताना कभी भी गलत नहीं होता। पर यह ध्यान रखें इन सब में आप अपने आप को कहीं न खोएं। आप जैसे हैं आप वैसे ही बने रहें।

वो 9 बातें जो बताएंगी कि कौन सा लड़का आपको चाहता है

8 of 10
कुछ लड़कियां इसके बारे में जानती भी नहीं हैं लेकिन एक पुरुष का सिर झुकाना बहुत कुछ कहता है। जिस तरह आपका दोस्त सिर झुकाता है उसका मतलब ये भी होता है कि पूरी तन्मयता से आपकी बात सुन रहा है। ये एक अच्छा साइन है। अगर हम मर्दों की बात करें तो अच्छा श्रोता होना बहुत बड़ा गुण है।

वो 9 बातें जो बताएंगी कि कौन सा लड़का आपको चाहता है

9 of 10
क्या आप जिस लड़के के साथ हैं वो आप से आंखें चुराता है? तो इसमें कोई चिंता की बात नहीं है। वो आपसे इसलिए आंखें चुरा रहा है क्योंकि वो आपसे शरमाता है। इसका मतलब ये नहीं है कि वो आपको देखकर खुश नहीं है। बल्कि वो आपको बहुत पसंद करता है। ऐसा हमसे से किसी के साथ भी हो सकता है जब हम अपने किसी बहुत ही प्रिय व्यक्ति से मिलें या उससे मिलें जिसकी हम बहुत प्रशंसा करते हैं। जिसपर आपका क्रश हो उसके आसपास आराम से रहना बहुत आसान नहीं होता। हम उससे बिना वजह ही बहुत शरमाते हैं।
विज्ञापन

वो 9 बातें जो बताएंगी कि कौन सा लड़का आपको चाहता है

10 of 10
अंग्रेजी में एक शब्द होता है 'मिररिंग', इसका मतलब होता है जिस शख्स के साथ आप हैं वो आपके बॉडी मूवमेंट्स की कॉपी करे। आप नोटिस करेंगे कि जैसे आप बात करते हैं, जैसे आप चलते हैं या जैसे आप स्माइल करते हैं वो भी ऐसे ही करे। इसमें कोई बुराई नहीं है। आजकल तो बहुत सारी डेटिंग साइट्स भी मिररिंग टेक्नीक बारे में सुझाते हैं क्योंकि यह काफी प्रभावशाली और कारगर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें