आम आदमी पार्टी में इन दिनों अंतर्कलह का सिलसिला चल रहा है। ये खींचतान फिलहाल थमने या खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। अरविंद केजरीवाल- कुमार विश्वास खेमे के बीच मनमुटाव जिस तरह से बढ़ता जा रहा है, उससे साफ है कि ये आने वाले किसी बड़े विवाद की दस्तक है। सवाल उठता है कि कहीं इन सब से विश्वास को पार्टी से बाहर करने की भूमिका तो तैयार नहीं हो रही है। क्योंकि इन सात नेताओं को ऐसे ही हालात के बाद पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है।
विज्ञापन
2 of 9
Kapil mishra
- फोटो : अमर उजाला
कपिल मिश्रा
एमसीडी चुनाव के बाद केजरीवाल और कपिल मिश्रा के बीच तल्खी सामने आई थी। कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर दो करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप लगाए। मामला बढ़ता गया और आखिरकार केजरीवाल ने कपिल मिश्रा को मंत्री पद से हटा दिया। कपिल तब से लगातार केजरीवाल के खिलाफ एक के बाद एक खुलासे और आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 9
प्रशांत भूषण के साथ केजरीवाल
प्रशांत भूषण
अन्ना आंदोलन के बाद केजरीवाल ने मशहूर वकील प्रशांत भूषण के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी बनाई थी। प्रशांत भ्रष्टाचार के खिलाफ माहौल बनाने में अहम भूमिका निभा रहे थे। लेकिन, कुछ दिनों बाद उनके बीच मनमुव पैदा हो गया। ऐसे में आंतरिक कलह के कारण अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बाहर कर दिया।
4 of 9
योगेन्द्र यादव
- फोटो : Getty
योगेंद्र यादव
प्रशांत भूषण जैसी कहानी योगेंद्र यादव के साथ भी दोहराई गई। केजरीवाल और योगेंद्र के बीच विचारों की लड़ाई शुरू हो गई। विवाद बढ़ा तो योगेंद्र आप से आउट हो गए। योगेंद्र फिलहाल 'स्वराज इंडिया' के संस्थापक हैं।
विज्ञापन
5 of 9
shanti bhushan
शांति भूषण
पार्टी के संस्थापक सदस्य और मशहूर वकील शांति भूषण को भी किनारे कर दिया गया। ये सभी नेता पार्टी पर सिर्फ केजरीवाल के नियंत्रण के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे।
विज्ञापन
6 of 9
professor anand kumar
प्रो. आनंद कुमार
शुरुआती दिनों से टीम केजरीवाल का हिस्सा रहे प्रो. आनन्द कुमार भी पार्टी में एक व्यक्ति एक पद की मांग उठा रहे थे। वे भी पार्टी से अलग कर दिए गए।
विज्ञापन
7 of 9
shazia ilmi
शाजिया इल्मी
शाजिया इल्मी पेशे से पत्रकार थीं। अन्ना आंदोलन से प्रभावित होकर उन्होंने पत्रकारिता छोड़ दी और आप के टिकट पर चुनाव लड़ा। हालांकि, वो चुनाव हार गईं। बाद में शाजिया ने केजरीवाल पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी। अब बीजेपी में हैं।
8 of 9
vinod kumar binni
विनोद कुमार बिन्नी
दिल्ली में सरकार बनने के बाद सबसे पहले आप में बगावत करने वाले विनोद कुमार बिन्नी पहले विधायक थे। बिन्नी ने खुलकर केजरीवाल के खिलाफ आरोप लगाए। इस वजह से उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया।
मयंक गांधी
योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और अन्य लोगों को निकाले जाने के बाद मयंक गांधी ने एक आर्टिकल अपने ब्लॉग पर लिखा। लेख में उन्होंने केजरीवाल पर कई आरोप लगाए। इसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया।